हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Salman Khan ने गुपचुप शूट कर लिया Bigg Boss 19 का प्रोमो, थीम पर आया बड़ा अपडेट

बिग बॉस के प्रोमो शूट पर नया अपडेट। image credit- instagram
विज्ञापन

Bigg Boss 19 Promo Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। जहां पहले शो अक्टूबर के महीने में दस्तक देता था, वहीं इस बार ये शो अगस्त के महीने में टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। इस बीच बड़ा अपडेट ये है कि सलमान खान ने गुपचुप बिग बॉस 19 का प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया है। इससे साफ हो गया है कि जल्द ही नए सीजन का नया प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रोमो की थीम क्या है? इस पर भी अपडेट आया है।

सलमान खान ने आधे दिन में शूट किया प्रोमो

बिग बॉस ताजा खबर की एक्सक्लूसिव जानकारी में बताया गया है कि बिग बॉस 19 का प्रोमो वीडियो शूट हो चुका है। सलमान खान ने रविवार 21 जुलाई को नए प्रोमो की शूटिंग पूरी कर ली है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भाईजान ने रविवार की दोपहर 2 बजे से आधी रात तक बिग बॉस 19 का प्रोमो शूट किया है। जाहिर है कि फैंस नए सीजन के प्रोमो और ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रोमो की थीम पर आया अपडेट

बिग बॉस ताजा खबर ने अपने अपडेट में आगे कहा है कि सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि बिग बॉस 19 के प्रोमो का सब्जेक्ट कुछ पॉलिटिक्स से संबंधित है। श्योर नहीं किया गया है लेकिन कुछ उसी से संबंधित है। जल्द ही इस पर अपडेट सामने आ जाएगा। इस खबर से फैंस का दिल जरूर गदगद हो गया है। वह बिग बॉस 19 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की रूमर्ड कंटेस्टेंट Arishfa Khan को अस्पताल से मिली छुट्टी, पोस्ट में सुनाई आपबीती

पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी डॉल

बिग बॉस 19 के लिए अभी तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स की ओर से अप्रोच किया गया है। ये अलग बात है कि इन नामों को मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिग बॉस 19 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हबूबू डॉल होने वाली है, जो एक AI रोबोट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola