बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने वाला है. इस शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे. यह शो सिर्फ प्यार, दोस्ती और टास्क को लेकर ही चर्चा में नहीं बल्कि विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती है. आज हम आपको शो के पिछले 19 सालों में हुए 6 झगड़ों के बारे में बताएंगे, जो आज भी चर्चा में आ जाते हैं.
मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा
‘बिग बॉस’ के सीजन 4 में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा नजर आई थी. इस शो में डॉली को हफ्ते भर के लिए किचन का कैप्टन बनाया गया था, उन्होंने अपनी कैप्टंसी के दौरान घरवालों से रात का बचा हुआ खाना खत्म करने को कहा था, ताकि वो खाना वेस्ट ना हो. लेकिन शो में मौजूद मनोज तिवारी आते हैं और वो अपने लिए अंडे बनाने के इच्छा जाहिर करते हैं. लेकिन किचन की कैप्टन ने मनोज को अंडे बनाने से साफ मना कर दिया था.
मनोज तिवारी यह बात सुनकर काफी नाराज हुए और उन्होंने गुस्से में कहा ‘किचन किसी के बाप का नहीं है. यह बात सुनकर डॉली का भी पारा हाई हो गया और वो मनोज के आगे आकर खड़ी हो गई और उन्होंने कहा कि ‘बाप पर मत जाना’ उन्होंने आगे कहा ‘फाड़ कर रख दूंगी’ बिग बॉस की यह लड़ाई सबसे यादगार झगड़ों में शामिल हो गई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को आया गुस्सा, बोले- ‘कैमरा के सामने आने की जरूरत नहीं’, Video वायरल
कमाल आर खान ने मचाया बवाल
बिग बॉस 3 में कमाल आर खान यानी KRK नजर आए थे. केआरके का विवाद भी बिग बॉस में काफी चर्चा में रहा था, उन्होंने घर में एक बहस के दौरान बोतल फेंकी दी थी, जो रोहित वर्मा को जाकर लग गई थी. इस झगड़े के बाद ही केआरके को बाहर निकाल दिया गया था.
पूजा मिश्रा और शोनाली नागरानी
बिग बॉस सीजन 5 में पूजा मिश्रा और शोनाली नागरानी के बीच तगड़े झगड़े हुए थे, जो काफी मशहूर हुए थे. लेकिन इस पूरे विवाद की शुरुआत एक छोटे से झगड़े से शुरू हुई थी. बता दें कि इस झगड़े की शुरुआत में शोनाली और मंदीप ने पूजा से कहा था कि आप फर्श को साफ करने के बाद वाइपर को अपनी जगह पर रख देना. लेकिन यह बात पूजा को पसंद नहीं और वो काफी नाराज हो गई और उन्होंने वाइपर को तोड़ दिया था और डस्टबिन को भी लात मार दी थी.
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज
बिग बॉस 13 का झगड़ा काफी मशहूर हुआ था. इस सीजन में दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज नजर आए थे. शो की शुरुआत में सिद्धार्थ और आसिम की काफी अच्छी दोस्ती थी. लेकिन धीरे-धीरे उनकी दुश्मनी हो गई थी. इस शो में दोनों के बीच काफी तगड़ा झगड़ा देखने को मिलने वाला है. बता दें कि आसिम ने सिद्धार्थ पर चीटिंग करने का भी आरोप लगाया था. इस शो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी जुबानी जंग देखने को मिलने वाली है.
करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी
बिग बॉस के सीजन 8 में करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी शामिल हुए थी, इस शो में दोनों के बीच काफी तगड़ा विवाद हुआ था. बता दें कि यह दोनों के बीच यह झगड़ा एक हाईजैक टास्क के दौरान हुआ था. दरअसल, इस टास्क में एक टीम के लोग को कुर्सी पर बैठ कर रहना था. वहीं दूसरी टीम को अलग-अलग तरीके को अपनाकर उन्हें अपनी सीट पर से उठाना था.
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली
वहीं बिग बॉस के सीजन 13 में एक्स कपल विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच काफी तगड़ा झगड़ा हुआ था. इस शो का यह झगड़ा काफी मशहूर हुआ था. दरअसल, झगड़े के बाद से ही मधुरिमा ने विशाल को ‘बहनजी’ कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया था.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines