Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को आया गुस्सा, बोले- 'कैमरा के सामने आने की जरूरत नहीं', Video वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस दौरान एक्टर का ‘बिग बॉस 20’ के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं.

Salman Khan, Bigg Boss 20

'बिग बॉस 20' के सेट पर सलमान खान को आया गुस्सा (PIC- viralbhayani. Instagram)

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जब भी कही नजर आते हैं, तो लोगों की निगाहें उन्हें देखते ही ठहर सी जाती हैं. हर कोई एक्टर को देखने के लिए रूक जाता है. भाईजान फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं. हाल ही में दबंग खान यानी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ लेकर आ रहे हैं, जो 6 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है. वहीं अब शो के प्रीमियर की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है और सलमान खान को ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर देखा भी गया है, जहां वो किसी पर काफी गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग हुई शुरू

सलमान खान काउबॉय लुक के साथ ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग का आगाज कर दिया है. वहीं शो के सेट पर पैपराजी भी पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात भाईजान के साथ हुई थी. सलमान खान ने पैप्स को कई सारे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अचानक भाईजान काफी गुस्सा हो गए थे. दरअसल, जब सलमान खान पैप्स को पोज दे रहे थे, तभी कोई शख्स कैमरों की आगे से गुजर जाता है, जिसके बाद ही सलमान खान आग बबूला हो जाते हैं.

विज्ञापन

सलमान खान को किस पर आया गुस्सा

दरअसल, शख्स एक तरफ से दूसरी तरफ जाना चाहता था, लेकिन तभी उस इंसान पर सलमान खान की नजर पड़ जाती है और भाईजान उन्हें तुरंत कैमरे के सामने आने पर फटकार लगा देते हैं. सलमान खान कहते है, ‘पापा…, ये तेरा काम नहीं है. कैमरा के सामने आने की कोई जरूरत नहीं है’. वहीं सलमान खान एक और वीडियो सामने आता है, जिसमें वो पैप्स को गुस्सा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सलमान शांत रहने के लिए इशारा करते हैं और बाद में कहते हैं कि आप अकेले नहीं हो बाकी सब लोग भी तो है ना.

विज्ञापन

कब से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’

सलमान खान जब भी कैमरे के सामने आते हैं, तो पैप्स उनकी अटेंशन पाने के लिए शोर मचाने लगते हैं. हालांकि, इसके बाद दबंग खान अपने कुल और चील अंदाज में नजर आए हैं. बाद में उन्होंने पपाराजी के साथ मुलाकात भी की है और सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई है. सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर को प्रीमियर होने वाला है. इस शो के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ