हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 का सेट हुआ लीक, सलमान खान के शो में इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री पर लगी मुहर?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. लेकिन इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ के सेट की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इतना ही नहीं कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन
बिग बॉस 20 कब से होगा स्ट्रीम?

टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. सलमान खान एक बार फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. दरअसल, बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शो के मेकर्स ने फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है.

बिग बॉस 20 का फर्स्ट लुक काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शो की पहली झलक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. प्रोमो देखने के बाद फैंस शो का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर से सालों पहले सलमान खान बनने वाले थे राम, माता सीता के किरदार में थीं सोनाली बेंद्रे; फिर क्यों बंद हुई फिल्म?

विज्ञापन

बिग बॉस 20 का फर्स्ट लुक हुआ वायरल   

बिग बॉस 20 के साथ एक बार फिर भाईजान (सलमान खान)  होस्ट के तौर पर वापसी करने वाले हैं. हाल ही में शो का लोगो भी लॉन्च कर दिया गया है. झलक लॉन्च होने के बाद ही फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं मेकर्स ने यह भी बताया है  की बिग बॉस 20 शो के सभी 6 वर्जन एक साथ रिलीज किए जाएंगे, जिसके बाद से ही शो को लेकर काफी बज बना हुआ है. हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह बिग बॉस 20 का सेट है. आपको बता दें कि यह सेट द 50 के सेट से काफी मिल रहा है. बिग बॉस 20 का टीजन मंगलवार यानी 4 अगस्त को रिलीज किया गया है.

इस प्रोमो में सलमान खान ने ‘करण-अर्जुन’ के एंगल की ओर इशारा किया है, जिसके बाद फैंस सोचने लगे कि क्या शो को शाहरुख खान भी भाईजान के साथ होस्ट करेंगे? फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई भी ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छा गई थी 8 एपिसोड वाली ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, 3 साल बाद भी Season 2 का फैंस कर रहे इंतजार

बिग बॉस 20 कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के दो कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शो में क्रिकेटर युसुफ पठान और जेनिफर विंगेट इस शो में शिरकत कर सकती है. बता दें कि जेनिफर को लंबे समय से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा था, लेकिन वो हर बार इस शो में शामिल होने से इंकार कर दे रही थी. हालांकि, अब माना जा रहा है कि शायद वो बिग बॉस में नजर आ सकती है. लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. बिग बॉस 20, 6 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे आएगा. यह शो सोमवार से रविवार तक देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola