साल 2026 की शुरुआत में ही कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी है और अब भी कई सारी फिल्मों पर काम चल रहा है. इस साल की बड़ी हिट फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 सामने आई है. खैर, अभी तो साल 2026 की शुरुआत हुई है. क्योंकि मार्च के महीने में 2 या 3 नहीं 9 फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से लेकर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ तक शामिल है. लेकिन आज हम आपको सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में बताएंगे, जिन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस एक फिल्म में कास्ट किया गया है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के हीरो काम करते हुए नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: OTT की स्टार बनी 2 घंटे 24 मिनट की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, थिएटर में बुरी तरह हो गई थी फ्लॉप
विकास बहल ने अलीजेह को किया कास्ट
आपको बता दें कि विकास बहल ने अब तक बॉलीवुड में ’क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्में दे चुके हैं. लेकिन अब डायरेक्टर एक म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म पर काम करने वाले हैं, हालांकि फिल्म का अभी तक कोई टाइटल फाइनल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म UK में पंजाबी अंडरग्राउंड मूवमेंट के राइज से इंस्पायर्ड होकर बनाई जा रही है. इस फिल्म में सलमान खान की भांजी अलीजेह नजर आने वाली है.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘The Kerala Story 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 16 बड़े बदलाव के बाद मिली हरी झंडी
अलीजेह के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी आएंगे नजर
वैरायिटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सार विकास बहल की इस फिल्म में अलीजेह के साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं. दरअसल, यह फिल्म साल 1990 के दशक में सेट है. खबरें यह भी सामने आ रही है कि सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म में ड्रमर का किरदार निभाएंगे. वहीं अलीजेह सिंगर के रोल में नजर आने वाली है. आपको बता दें कि विकास बहल ने इस फिल्म को एक लव स्टोरी फ्रेम की है. हालांकि, इस मूवी में रोमांस के साथ UK पंजाबी म्यूजिक का गोल्डन एरा भी नजर आने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि साल 2026 में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है. सिद्धांत चतुर्वेदी इससे पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
15 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
17 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
19 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
20 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
21 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
21 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
22 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
23 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
23 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines