Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। जी हां, हाल ही में सलमान खान को बिश्नोई गैंग के नाम पर फिर से धमकी मिली थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान सुर्खियों में हैं और फैंस को भाईजान की चिंता भी सता रही है। बाबा सिद्दीकी, सलमान खान के बेहद करीब थे और बाबा के मर्डर की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा किया गया।
सलमान खान को फिर धमकी
जानकारी है कि आरोपी का नाम विक्रम है और 35 साल उम्र है। हाल ही में विक्रम ने मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल किया। इस कॉल में 5 करोड़ की मांग या मंदिर में माफी की बात कही गई है। धमकी देने वाले ने 5 करोड़ रुपये की मांग के साथ सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने के लिए कहा है। इस मामले में जाच करती हुई पुलिस ने अब आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
काले हिरण की हत्या से जुड़ा है मामला
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। मामला काले हिरण की हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसमें बिश्नोई गैंग का कहना है कि सलमान काले हिरण की हत्या के लिए उनके समाज से माफी मांग लें, नहीं तो वो उन्हें जान से मार देंगे। साथ ही इस मामले में सलमान खान और उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी भी हिरण का नहीं मारा है, तो वो क्यों माफी मांगें। ये मामाल कई सालों से ऐसे ही चलते आ रहा है।
सलमान खान के घर पर फायरिंग
इतना ही नहीं बल्कि इस साल के शुरु में ही सलमान खान के घर पर फायरिंग भी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी कथित तौर पर बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने बेहद सख्ती से जांच की और कई लोगों को अरेस्ट भी किया। इस घटना के बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई और बाबा की हत्या के बाद ये मामला फिर से गरमा गया और फिर से भाईजान की सुरक्षा बढ़ाई गई।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma के पति कितनी संपत्ति के मालिक? Virat Kohli की कमाई के सोर्स क्या?
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
44 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines