Salman Khan Actress Mamta Kulkarni: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पिछले दिनों सालों बाद भारत लौट आई है। बॉलीवुड की मेन हीरोइनों में शुमार ममता का करियर उस समय शिखर पर था, जब वो अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर विदेश चली गईं थीं। अब 25 साल बाद भारत लौटने के बाद ममता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बीच उन्होंने कई पुरानी यादों और विवादों पर खुलकर बात की है।
ममता ने बॉलीवुड को दी बड़ी हिट फिल्में
ममता ने बॉलीवुड में ‘राम लखन’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ और ‘आंदोलन’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। लेकिन इसके बाद वो कई विवादों से घिर गईं, जिनमें से एक बड़ा विवाद था ड्रग डीलर विकी गोस्वामी के साथ उनके रिश्ते को लेकर। ममता ने अब इस बारे में खुलासा किया कि वो कभी भी विकी के साथ शादी नहीं की थीं, जैसा कि कई सालों तक मीडिया में चर्चा रही।
ममता ने खुद को बताया सिंगल
ममता कुलकर्णी ने मीडिया से बातचीत में इस बात का खंडन करते हुए बताया कि उनका विकी के साथ रिलेशनशिप में जरूर थीं, लेकिन वो कभी उनकी पत्नी नहीं बनीं। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि वो पिछले चार सालों से विकी से कोई संपर्क नहीं रखतीं और उन्हें ब्लॉक कर दिया है। विकी गोस्वामी को साल 1997 में अवैध ड्रग ट्रैफिकिंग के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई थी और इसी दौरान ममता के बारे में ये अफवाह उड़ी थी कि वो जेल में उनसे मिलने जाती थीं और उनकी शादी हो गई थी। इस पूरे मामले में ममता का नाम भी अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जोड़ा गया था।
ममता ने क्यों भारत में की वापसी?
भारत लौटने के बाद ममता ने खुलासा किया कि वो बॉलीवुड में काम करने के लिए नहीं आई हैं। उन्होंने बताया कि वो कुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। ममता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं 25 सालों तक विदेश में थी और अब कुंभ मेला होने वाला है, इसलिए मैं यहां आई हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा नहीं जाना चाहती। मैं अपनी जिंदगी से खुश हूं और अब मैं किसी रियलिटी शो या फिल्म के लिए वापस नहीं लौट रही हूं।’
ममता ने आगे कहा कि 2000 में जब उन्होंने भारत छोड़ा था, तब वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल थीं और उन्हें 43 फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन फिर भी उन्होंने ये सब छोड़ दिया। उनका कहना था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला खुद किया था और अब फिल्मों में वापसी करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड के 2 दिग्गज! Subhash Ghai, Saira Banu की हालत अब कैसी?
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines