अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड के 2 दिग्गज! Subhash Ghai, Saira Banu की हालत अब कैसी?

Subhash Ghai-Saira Bano Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई की हालत पिछले दिनों काफी बिगड़ गई थी। उनके अलावा दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो की भी हालत गंभीर हुई है। चलिए आपको बताते हैं अब इन दिग्गजों की हालत कैसी है।

Subhash Ghai-Saira Banu

Subhash Ghai-Saira Banu

Subhash Ghai-Saira Banu Health Update: बीते वीकेंड पर बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई थी। बॉलीवुड के 2 दिग्गजों के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा करण जौहर की मां की भी खराब हेल्थ को लेकर खबर आई, जिसके बाद फैंस लगातार इन तीनों की सेहत को लेकर परेशान थे। अब आपको बताते हैं इन तीनों के ही हेल्थ अपडेट के बारे में।

विज्ञापन

सुभाष घई

मशहूर डायरेक्टर सुभाई घई शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिल्ममेकर को सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आ रहे थे, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब फिल्ममेकर ने खुद ट्वीट करते हुए अपने सभी फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इसके अलावा सुभाष घई का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया था कि हाइपोथायरायडिज्म और हार्ट रिलेटेड दिक्कतों के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया था। सुभाई घई ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘IFFI गोवा में मेरे बिजी कार्यक्रम के बाद अब सब ठीक है, जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। मुस्कुराइए और धन्यवाद’। आपको बता दें हाल ही में सुभाष घई ने गोवा में आयोजित 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में हिस्सा लिया था। जहां पर उनकी फिल्म ताल की स्क्रीनिंग भी हुई थी।

विज्ञापन

सायरा बानो

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत अब सुधर रही है। हाल ही में उन्हें निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उन्हें खून का थक्का जमने की समस्या का भी सामना करना पड़ा था।

सायरा बानो को डीप वेन थ्रॉम्बोसिस की समस्या हो गई है। जैसे ही उनकी तबीयत खराब होने की खबर सोशल मीडिया पर आई, उनके फैंस ने उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब सायरा बानो की भी सेहत में सुधार आ रहा है।

विज्ञापन

हीरू जौहर

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मां हीरू जौहर को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये ध्यान देने वाली बात है कि वो पिछले कई सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं।

हाल ही में आई खबरों के अनुसार हीरू जौहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अब घर वापस आ गई हैं। हालांकि वो अभी भी रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं। आपको बता दें कि 2021 में हीरू जौहर की दो बड़ी सर्जरी हुई थीं, जिनमें एक स्पाइनल फ्यूजन और एक घुटने का रिप्लेसमेंट शामिल था। उम्र बढ़ने के साथ हर किसी को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ