6 करोड़ में बनी थी सलमान खान की वो फिल्म, जिसमें 5-6 नहीं बल्कि 14 गाने थे, कमाई के मामले में भी तोड़ा रिकॉर्ड

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसमें 7-8 नहीं बल्कि 14 गानें थे. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ‘हम आपके हैं कौन’ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

hum aapke hai koun

सलमान खान की कौन सी फिल्म में थे 14 गाने?

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं. हाल ही में फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो गाने के कारण लोगों को जुबान पर याद हैं. आज हम आपको सलमान खान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आज भी देखना लोग खूब पसंद करते है. इस फिल्म से सलमान खान को एक अलग पहचान मिली थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ‘हम आपके हैं कौन’ है. यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी.  इस फिल्म में सलमान के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आईं थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान की कौन सी फिल्म में थें 14 गाने

दबंग खान कि इस फिल्म में 7 या 8 गाने नहीं बल्कि 14 गाने थे. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म में रोमांटिक, सैड और पार्टी के गाने देखने को मिलते है. दरअसल आज भी शादियों और पार्टी में इस फिल्म का गाना जरूर सुनने को मिलता है. इतना ही नहीं भाईजान कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

विज्ञापन

फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया था.

सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन की बात करें, तो इस फिल्म को साल 1994 में रिलीज किया गया था.आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने में 6 करोड़ रुपये की लागत आई  थी. इतना ही नहीं फिल्म ने दुनियाभर में 135 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन दबंग खान की फिल्म ने सिर्फ भारत में 72.47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकी  100.65 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. हम आपके हैं कौन में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर,  रेणुका शहाणे, आलोक नाथ,  मोहनीश बहल अहम किरदार में नजर आईं थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ