Salim Kumar Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार का निधन हो गया है. अपनी कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले सलीम कुमार ने महज 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर की तबीयत कुछ टाइम से ठीक नहीं था, जिसके बाद उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और उनका निधन हो गया. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और एक्टर के फैंस भी सदमे में हैं.
वेंटिलेटर पर थे सलीम कुमार
नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार को कोच्चि के प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था. जिसके बाद एक्टर की सांसे रुक गईं और वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों में अलग ही पहचान बनाई हुई थी. सलीम कुमार को मलयालम इंडस्ट्री में कॉमेडी का बादशाह कहा जाता था. वहीं एक्टर अपनी लाइफ में कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल्स निभाकर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके थे.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ से 10 गुना ज्यादा उलझी है Netflix की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन में छिपा है गहरा राज
इन फिल्मों से बनाई इंडस्ट्री में पहचान
सलीम कुमार फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले थिएटर्स और मिमिक्री की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके थे. वहीं साल 1997 में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म ‘इष्टमानु नूरु वट्टम’ थी. इसी फिल्म से एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी. इस फिल्म के बाद से उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिलने लगी और वो मलयालम इंडस्ट्री कॉमेडी किंग बन गए. एक्टर अपने करियर में ‘तेनकासीपट्टनम’, ‘मीसा माधवन’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘ई परक्कुम थलिका’, ‘सीआईडी मूसा’, ‘तिलाक्कम’, ‘मायावी’ और ‘पेरुमझाक्कलम’ जैसे बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें: सस्पेंस, क्राइम और डार्क कॉमेडी का खजाना हैं अनुराग कश्यप की ये 5 फिल्में, हर मूवी में मिलेगा धमाकेदार ट्विस्ट
परिवार में कौन-कौन?
एक्टर अब अपने पीछे अपनी पत्नी सुनीता और अपने दो बेटे चंदू सलीम कुमार और अरोमल सलीम कुमार को छोड़ गए हैं. एक्टर के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके करीबी एक्टर दोस्त भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines