Salim Khan On Arbaaz Khan Second Wedding: इन दिनों सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 24 दिसंबर को अरबाज खान ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया, जिसके बाद से दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इस बीच अब अरबाज के पिता यानी सलीम खान ने अपने बेटे की दूसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वह अपने फैसले खुद ले सकता है। आइए जानते हैं सलीम खान का पूरा बयान…
यह भी पढ़ें- Sushant singh केस में HC से Rhea Chakraborty को बड़ी राहत, कोर्ट ने लुक आउट नोटिस को किया सस्पेंड
सलीम खान ने बेटे की दूसरी शादी पर किया रिएक्ट
दरअसल, हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने अपनी बेटे अरबाज खान की दूसरी शादी पर खुलकर बात की। सलीम ने अरबाज की दूसरी शादी पर कहा कि मैं उसके लिए बहुत खुश हूं और उसने कोई गुनाह नहीं किया है। मैंने अरबाज और शूरा को अपना आशीर्वाद दे दिया है और मेरे लिए ये खुशी की बात है।
इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए- सलीम
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे सलीम ने कहा कि मेरे ख्याल से इस बात पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इस पर चर्चा की कोई जरुरत है ही नहीं। वो अपने फैसले खुद लेने के काबिल है और अगर वो खुश है, तो फिर कोई बात मायने नहीं रखती है। सलीम ने आगे कहा कि अरबाज ने मुझे इसके बारे में बताया था कि वो शादी कर रहा है और मैंने उससे कहा कि ओके ये ठीक है। मुझे ऐसा लगता है कि हमें किसी के फैसले के आडे नहीं आना चाहिए और ना ही इस पर कुछ कहना चाहिए।
अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर को किया निकाह
बता दें कि अरबाज और शूरा के निकाह की खबरें पहले से आ रही थी। हालांकि इसके पहले अरबाज की शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। कुछ साल पहले दोनों ने अपनी राहें अलग कर तलाक ले लिया। हालांकि अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। अपने पिता की शादी में अरहान भी शामिल हुए थे और इस मौके पर उन्होंने गिटार भी बजाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines