Salim Khan Javed Akhtar Friendship: बॉलीवुड में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी काफी पॉपुलर है. दोनों ने साथ में कई बड़ी-बड़ी फिल्में लिखी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की दोस्ती में अचानक दरार आ गई थी. जब दोनों की दोस्ती में दरार आई तो हर कोई हैरान रह गया था. किसी को यकीन ही नहीं हुआ था कि इतनी हिट जोड़ी कभी अलग हो सकती है. हालांकि कुछ सालों तक अलग-अलग काम करने के बाद आखिर में दोनों की दोस्ती हो गई थी और फिर से बॉलीवुड में दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे थे.
दोस्ती में क्यों आई थी दरार?
सलीम खान से दोस्ती टूटने की वजह भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही थी. दरअसल दोनों की दोस्ती टूटने की कारण ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म ही थी. इस फिल्म में दोनों चाहते थे कि अमिताभ बच्चन काम करें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और कहा था कि वो ऐसी फिल्म में काम नहीं कर सकते जिसमें स्क्रीन पर सिर्फ एक्टर की आवाज ही सुनाई दे. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को नहीं किया.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे नहीं जाना…’, राखी सावंत ने ‘बिग बॉस’ में पार की हदें, बाउंसर्स ने घसीटकर शो से निकाला
एक फिल्म बनी कारण
फिल्म से जब अमिताभ बच्चन ने इनकार किया तो जावेद अख्तर उनसे नाराज हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो अब बिग बी के साथ काम नहीं करेंगे. लेकिन वहीं दूसरी ओर सलीम खान जावेद अख्तर की बातों के पक्ष में नहीं थे, जिस वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और दोनों ने साथ में काम ना करने का फैसला किया. इसके बाद कई सालों तक दोनों ने साथ काम ही नहीं किया. हालांकि अभी दोनों के मतभेद दूर हो गए हैं और पर्सनल लाइफ में दोनों अच्छे दोस्त हैं और उनके परिवार के रिश्ते भी काफी पारिवारिक हैं.
यह भी पढ़ें: Salim Khan Health LIVE Updates: वेंटिलेटर पर हैं Salim Khan, जानें अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत
इन फिल्मों में साथ किया काम
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में इतनी सुपरहिट थी कि दोनों ने साथ में 24 फिल्में लिखी हैं. इनमें से 22 फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. इन फिल्मों में ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘पत्थर के फूल’, ‘आ गले लग जा’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘यादों की बारात’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि जिस भी फिल्म की कहानी ये लिखते थे वो सुपरहिट साबित होती थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines