Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों अपनी खराब तबीयत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान के फैंस भी उनकी रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे हैं. वहीं सलमान खान के पिता का हाल जानने के लिए बॉलीवुड के सितारे भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसी बीच फैंस भी चिंता में हैं कि अब सलीम खान की तबीयत कैसी है. दरअसल लेखक का हेल्थ अपडेट भी सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं सलीम खान की अब तबीयत कैसी है?
कैसी है अब तबीयत?
सलमान खान के पिता सलीम खान का ब्लड प्रेशर बढ़ने से उन्हें ब्रेन हेमरेज की समस्या हो गई थी. जिसके बाद उन्हें तुरंत ही लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में रखा गया और बीते दिन उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी हुई. वहीं डॉक्टर्स ने अब सलीम खान का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है और उनकी तेजी से रिकवरी भी हो रही है.
क्या बोले डॉक्टर्स?
डॉक्टर्स ने कहा कि सलीम खान को बैकअप के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था और अब वो ठीक हैं. हालांकि अभी भी लेखक को आईसीयू में रखा गया है. वहीं टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर्स ने बताया कि अब कोई भी हेल्थ अपडेट नहीं दिया जाएगा. परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए अब हेल्थ का कोई प्रेस बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव तिहाड़ से रिहा, कर्ज देने वाले बिजनेसमैन का छलका दर्द, कहा- ‘पैसे लौटाने की भीख मांगी’
अस्पताल पहुंचे सितारे
वहीं देर रात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान को अस्पताल से निकलते देखा जा रहा है. सलीम खान से मिलने कई बॉलीवुड सेलेब्स अस्पताल पहुंचे. इनमें सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आईं. संगीता के सलमान खान की फैमिली से काफी अच्छे रिश्ते हैं. संगीता के साथ-साथ अस्पताल में रितेश देशमुख, संजय दत्त, जावेद अख्तर और रमेश तौरानी भी सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines