Salaar OTT Satellite Release: प्रभास (Prabhas) की हालिया रिलीज फिल्म ‘सालार’ (Salaar) का फैंस में क्रेज बना हुआ है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है। साथ ही फैंस भी इस फिल्म की वाहवाही करते नहीं थक रहे। सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने वालों की लम्बी लाइनें लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘सालार’ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि ये फिल्म प्रभास का कमबैक है। क्योंकि इससे पहले उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप गई हैं। जब इतना अच्छा फीडबैक आ रहा है तो फैंस की फिल्म देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ऐसे में अब जो लोग ‘सालार’ देखने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
किस ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी सालार?
अब इस फिल्म की ओटीटी और सैटेलाइट रिलीज को लेकर खास जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पहले प्राइम वीडियो के साथ फिल्म की डील पर बात चल रही थी। लेकिन प्राइस को लेकर जब नेगोशिएशन नहीं हो पाई तो इस फिल्म की ओटीटी डील नेटफ्लिक्स के साथ हो गई है। अब ‘सालार’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स अब ‘सालार’ का स्ट्रीमिंग पार्टनर बन गया है। हालांकि अभी तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
सैटेलाइट पार्टनर का हुआ खुलासा
कहा जा रहा है कि ‘सालार’ अपनी थिएट्रिकल रिलीज के आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। इतना ही नहीं अब इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी हाथ लगी है। ओटीटी के साथ फिल्म के सैटेलाइट पार्टनर का भी खुलासा हो गया है। इस फिल्म को टीवी पर ‘स्टार मां’ पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। लेकिन कब? इसे लेकर कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। न तो प्रभास और न ही मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की ओटीटी और सैटेलाइट डील पर कोई खुलासा किया है।
झंडे गाड़ पाएगी प्रभास की फिल्म?
ऐसे में फिलहाल ये सभी खबरें कंफर्म नहीं की गई हैं। लेकिन अब ये जानकारी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा देगी। सभी को इस फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि प्रभास की ये फिल्म बाकी फ्लॉप फिल्मों के बाद फैंस के लिए भरपाई होगी। इस फिल्म से एक बार फिर बॉलीवुड पर प्रभास का सिक्का चल सकता है। अब देखना होगा ‘सालार’ कमाई के कौन-से नए रिकॉर्ड कायम करती है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines