Salaar Song Sooraj Hi Chhaon Banke: इन दिनों साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म की रिलीज से पहले इसका पहला गाना रिलीज किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। Hombale Films ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘सूरज ही छांव बनके’ को रिलीज किया है। बता दें कि ये गाना दोस्ती पर आधारित है और बेहद इमोशनल भी है।
यह भी पढ़ें- UK07 Rider को महज 6 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, इतने दिनों तक दवाई के सहारे चली जिंदगी
Salaar का पहला गाना रिलीज
बता दें कि सालार का पहला गाना ‘सूरज ही छांव बनके’ रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। दोस्ती पर आधारित ये गाना बेहद शांत म्यूजिक है, जो बेहद शांति देता है। वहीं, फैंस भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये गाना मेरे दिल को छू गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही शानदार है… हर पल रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये मुझे बहुत पसंद आया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस गाने पर कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज हो रही प्रभास की ‘सालार’
बता दें कि प्रभास की ‘सालार’ के रिलीज होने में कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में फैंस को बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, लेकिन ‘सालार’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ का सामना करना पड़ेगा। दोनों ही अपने-आप में बड़ी फिल्में हैं और साल के अंत में टिकट खिड़की पर बड़ा क्लैश होने जा रहा है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ से होगी ‘सालार’ की भिंड़त
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘सालार’ के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म दोस्ती पर बेस्ड होगी, जिसमें दो दोस्त एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार नजर आएंगे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ की ‘डंकी’ से भिंड़त के बाद कौन-सी फिल्म क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines