Salaar Day 1 and Dunki Day 2 Box Office Collection: प्रभास की ‘सालार’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाका कर दिया है।
अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया और शाहरुख खान की ‘डंकी’ को पहले दिन ही पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में
यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी Dunki ने बजाया ‘डंका’, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में साल की तीसरी बड़ी ओपनर बनी SRK की फिल्म
प्रभास की फिल्म ने रिलीज होते ही लूटा बॉक्स ऑफिस
पहले बात प्रभास की ‘सालार’ की करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही मोटी कमाई की है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), सालार: सीज फायर- पार्ट 1 सभी भाषाओं में अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 95 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो ‘डंकी’ से बहुत ज्यादा है। हालांकि ये अभी अनुमानित आंकड़े है, इनमें फेरबदल हो सकता है।
‘डंकी’ ने दो दिनों में की इतनी कमाई
वहीं, शाहरुख खान की ‘डंकी’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन लगभग 19.05 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरुआती अनुमान है, ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 29.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार 48.25 करोड़ रुपये हो गया है।
दोनों फिल्मों की कहानी बेहद शानदार
बता दें कि ये इस साल के अंत की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर थी। दोनों फिल्मों की कमाई देखकर लग रहा है कि टिकट खिड़की पर इन दोनों में जबरदस्त रेस होने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों में कौन-क्या कमाल करेगा। अगर दोनों फिल्मों की कहानी की बात करें तो वो बेहद शानदार है, लेकिन सिनेमाघरों में किसका जलवा रहेगा, ये अभी कहना मुश्किल है।
कौन बॉक्स ऑफिस पर करेगा ज्यादा कमाई?
बता दें कि शाहरुख खान ने इस साल तो बड़ी फिल्में दी है। ऐसे में प्रभास के साथ किंग खान की टक्कर बड़ी बात है। वहीं, दोनों फिल्मों की कमाई किस तेजी से अब आगे बढ़ेगी ये भी देखने वाली बात होगी?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines