Sakshi Tanwar: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी के कलाकारों तक हर किसी की अलग कहानी होती है। हर स्टार अपनी लाइफ में संघर्ष करता है, तब कहीं जाकर वो लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना पाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ टीवी बल्कि बड़े पर्दे पर भी कमाल किया और सिंगल मदर बन अपनी लाइफ जी रही हैं।
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दिया सबसे लंबा किसिंग सीन
दरअसल, हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आमिर खान की ऑनस्क्रीन पत्नी साक्षी तंवर हैं। जी हां, साक्षी तंवर ने अपनी लाइफ में खूब मेहनत की है। आज वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं और दर्शकों के दिलों में उनकी अपनी एक अलग जगह है। टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से भी उन्होंने लोगों का दिल जीता है। बता दें कि साक्षी ही वो हसीना हैं, जिन्होंने टेलीविजन पर सबसे लंबा किसिंग सीन दिया है।
होटल में किया काम
साक्षी का जन्म राजस्थान के अलवर के एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर के घर हुआ था। एक समय ऐसा भी था जब साक्षी ने फाइव स्टार होटल में बतौर सेल्स ट्रेनी काम किया था। साल 1998 में उन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया और ‘कहानी घर-घर की’ से वो घर-घर में मशहूर हो गईं। बता दें कि साल 2000 में एकता कपूर का शो ‘कहानी घर-घर की’ आया और इस शो में साक्षी ने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था।
17 मिनट लंबा था सीन
साल 2011 में एक्ट्रेस को टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में देखा गया। यही वो शो है, जिसमें साक्षी ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस शो में रामकपूर के साथ 17 मिनट लंबा हॉट सीन फिल्माया था। हालांकि इसके लिए एकता को माफी भी मांगनी पड़ी थी। बता दें कि आज के टाइम में साक्षी बड़ी स्टार बन चुकी हैं और उनकी गिनती टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में होती है।
सिंगल मदर हैं साक्षी
टीवी के बाद साक्षी ने बी-टाउन का रूख किया और उन्होंने बड़े पर्दे पर आमिर खान की फिल्म दंगल में पत्नी का रोल अदा किया। ना सिर्फ टीवी और बॉलीवुड बल्कि ओटीटी पर साक्षी की खूब डिमांड है। बता दें कि साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वो एक बच्ची की सिंगल मदर हैं, जिसे उन्होंने साल 2018 में गोद लिया था।
यह भी पढ़ें- ‘रिलेशनशिप के लायक नहीं…’, Samarth Jurel ने खोली एक्स गर्लफ्रेंड Isha Malviya की पोल
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
17 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines