'रिलेशनशिप के लायक नहीं...', Samarth Jurel ने खोली एक्स गर्लफ्रेंड Isha Malviya की पोल

Samarth Jurel: समर्थ जुरेल ने अपने हालिया इंटरव्यू में ईशा के बारे में खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ईशा में बहुत ईगो है। आइए आपको बताते हैं कि समर्थ ने ईशा के बारे में और क्या-क्या कहा है?

Samarth Jurel

Samarth Jurel

Samarth Jurel: ‘बिग बॉस 17’ में समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय की जोड़ी ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। हाल ही में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया है। दोनों का रिश्ता टूटने से फैंस भी निराश है। हालांकि अब समर्थ ने दुनिया के सामने ईशा की पोल खोल दी है। जी हां, समर्थ ने हालिया इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर रह कोई हैरान रह गया। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

उसमें बहुत ईगो है- समर्थ

हाल ही में instantbollywood ने समर्थ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समर्थ, ईशा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू वीडियो में एक्टर कह रहे हैं कि वो झूठ बहुत बोलती है, मतलब अती वाला झूठ, उसकी ईगो बहुत बड़ी है, उसके मां-बाप से भी ज्यादा बड़ी उसकी ईगो है। अगर उसके ईगो पर लग गई तो वो मुझसे बात भी नहीं करेगी और वो छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रिलेशनशिप में वो फेल है

समर्थ ने आगे कहा कि मतलब एक रिलेशनशिप में आप क्या उम्मीद करते हो? ट्रस्ट और लॉयलिटी, वो ऐसी लड़की नहीं है, जिसके साथ रिलेशनशिप में रहा जा सके। वो एक अच्छी इंसान है और टेलेंटेड भी है, सुंदर है, बात करने में अच्छी है, एक अच्छी फ्रेंड हो सकती है, लेकिन रिलेशनशिप के लायक नहीं है। मैं यही कहूंगा कि रिलेशनशिप में वो फेल है। एक्टर ने आगे कहा कि आप हर बार सोचते हो कि आप में क्या कमी है? पहले उसको सही करो, लेकिन उसके पास रिजन ही नहीं है।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और हर कोई इस पर जमकर रिएक्ट कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये तो होना ही था। दूसरे ने लिखा कि जब वो अभिषेक की नहीं हुई तो तुम्हारी क्या होगी? इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ