Sajid Khan Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले डायरेक्टर अगर कोई हैं तो वो हैं साजिद खान (Sajid Khan)। जी हां, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। साजिद पर आरोपों का सिलसिला जारी रहता है, कभी कोई एक्ट्रेस उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है तो कभी कोई मीटू का आरोप लगाती है। आज साजिद खान का बर्थडे है तो चलिए इस कॉन्ट्रोवर्सी (Sajid Khan Controversy) किंग के बारे में कुछ जान लेते हैं।
15 की उम्र में खाई जेल की हवा
साजिद खान का नाम जैसे ही लिया जाता है तो लगता है कि अब क्या विवाद खड़ा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने काम से ज्यादा विवादों के लिए जाने जाते हैं। साजिद खान वो इंसान हैं जो सिर्फ 15 साल की उम्र में जेल की हवा खा चुके हैं। जी हां, एक इंटरव्यू में खुद साजिद ने बताया था कि एक दोस्त की वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी जब वो फिल्म देखकर आ रहे थे।
वो रेलवे ट्रैक के बीच में चल रहे थे तो एक पुलिसवाले ने उन्हें पकड़ लिया और सलाखों के पीछे डाल दिया। ऐसे में एक रात के लिए उन्हें अपने दोस्त के साथ जेल की हवा खानी पड़ी।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 से बाहर हुआ करणवीर मेहरा? Salman के निशाने पर थी Shilpa
मीटू का लगा आरोप
साजिद खान पर मीटू का आरोप भी लग चुका है। न सिर्फ एक ने बल्कि कई लड़कियों ने उन पर मीटू का आरोप लगाया। इस लिस्ट में एक्ट्रेस से लेक मॉडल और जर्नलिस्ट तक के नाम शामिल हैं। इस वजह से साजिद को हाउसफुल 4 से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इन आरोपों के बाद उन्होंने कई साल तक मीडिया और कैमरे से दूरी बना ली। साजिद पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगा है।
मां की मौत से टूटे साजिद
बिग बॉस 16 का भी साजिद खान हिस्सा रह चुके हैं। शर्लिन चोपड़ा ने तो साजिद पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और खुल्लम खुल्ला अपनी कहानी को लोगों को बताया। हालांकि शो में से उन्हें बीच में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हाल ही में साजिद खान की मां की मौत हुई। इसका साजिद और उनकी बहन फराह खान को सदमा लगा और वो पूरी तरह से टूट गए।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ के सामने पहले ही दिन ढेर हुई ‘आई वॉन्ट टू टॉक’, बाकी भी ले रहीं अंतिम सांस
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
47 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
1 hr agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
1 hr agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
4 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
11 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
13 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
14 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines