BO Collection: अभिषेक बच्चन की ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने कितने कमाए, बाकियों का क्या हाल

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि 4 फिल्मों का कब्जा पहले से था, वहीं अब एक और फिल्म ने एंट्री मार ली है। आइए जान लेते हैं कौन किस पर भारी पड़ा है।

Box Office Collection Report

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) से लेकर ‘कंगुआ’ (Kanguva) तक का कब्जा है। इसी बीच अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ (I Want To Talk) ने 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ये फिल्म रियल बेस्ड स्टोरी पर आधारित है जिसकी कहानी बहुत ही इमोशनल करने वाली है। हालांकि थिएटर पर एक और फिल्म ऐसी है जो सत्य घटना पर आधारित है और वो है विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report)। अब ऑडियंस के पास ऑप्शन में एक और फिल्म आ गई है। इसी बीच सभी मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन

‘आई वॉन्ट टू टॉक’ की पहले दिन ही हालत खराब

अभिषेक बच्चन की ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म की कहानी एकदम सच्ची कहानी है जो अर्जुन सेन नाम के आदमी की है। जिसे बोलने का बहुत शौक होता है लेकिन अचानक पता चलता है कि उसके गले में कैंसर है। ऐसे में उसे इस बात की चिंता सताने लगती है कि वो अब बोल पाएगा या नहीं। फिल्म की कहानी तो अच्छी है लेकिन पहले दिन इसका कलेक्शन कैसा कहा ये भी जान लेते हैं। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ 25 लाख से अपन ओपनिंग की है।

विज्ञापन

‘कंगुआ’ का कैसा हाल

बॉबी देओल की ‘कंगुआ’ की बात करें तो 14 नवंबर को रिलीज हुई है तो उसने वो कमाई नहीं की जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी. 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपना बजट निकालने में भी नाकामयाब होती नजर आ रही है। अब फिल्म को पूरे 8 दिन हो गए हैं। इस मूवी में बॉबी देओल ने विलेन का रोल अदा किया है जिसे देख सभी हक्के बक्के रह गए हैं। कलेक्शन की बात करें तो  Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार साउथ के सूर्या की फिल्म ‘कंगुआ’ ने 8वें दिन सिर्फ 1.9 करोड़ की कमाई कर अपना टोटल कलेक्शन 64.3 करोड़ कर लिया है।

विज्ञापन

बाकी का भी जान लें हाल

सिनेमाघरों में ‘भूल भुलैया 3’, ‘सिंघम अगेन’ से लेकर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ तक का कब्जा है। ऐसे में जान लेते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। सबसे पहले बात करते हैं ‘सिंघम अगेन’ की जिसने रिलीज के 22वें दिन की तो हालत सबसे ज्यादा खराब है जिसे सिर्फ 75 लाख की कमाई की है और टोटल कलेक्शन 236.90 करोड़ रुपये हुआ है।

‘भूल भुलैया 3’ ने भी एक ही दिन सिनेमाघर में दस्तक दी थी जिसने बीते दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल कलेक्शन 240.95 करोड़ कर लिया है। वहीं 7 दिन पहले रिलीज हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने  रफ्तार पकड़ते हुए 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, अब फिल्म के खाते में कुल 12.75 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ