Saiyaara ने पहले दिन ही लूटा बॉक्स ऑफिस, Tanvi: The Great का हुआ बुरा हाल

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। टिकट खिड़की पर आई सभी फिल्में ही अच्छी कमाई नहीं करती हैं बल्कि कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं, जो अच्छी खासी कमाई करती हैं।

Saiyaara, Tanvi: The Great

Saiyaara, Tanvi: The Great दोनों फिल्मों की कमाई। image credit- instagram

विज्ञापन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला है और इसने पहले दिन ही कमाल की कमाई की है। दूसरी ओर अनुमप खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी आज ही रिलीज हुई है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘सैयारा’ का कलेक्शन

पहले बात अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ की करें तो sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 19.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया और मोटी कमाई कर डाली है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये वीकेंड पर कोई बड़ा धमाका कर सकती है।

Advertisment

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की कमाई

इसी के साथ अगर अनुमप खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बेहद कम है। फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहद कम रही है। बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है?

एक्टिंग डेब्यू

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं, जो अच्छी कमाई करती हैं। फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ से शुभांगी दत्त ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी इंडस्ट्री को दो नए स्टार्स दिए हैं, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं। इन दोनों ने ही फिल्म में कमाल का काम किया है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ