Aneet Padda Grandfather Death: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के दादा का निधन हो गया है. अनीत पड्डा ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपनी फैंस को दी है. इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने दादा के साथ बिताई यादों का भी जिक्र किया. सोशल मीडिया पर अनीत पड्डा का ये इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कमेंट सेक्शन को बंद किया हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं अनीत पड्डा ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा?
अनीत पड्डा ने फैंस को दी जानकारी
अनीत पड्डा ने अपने दादा का हाथ पकड़े हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. वहीं इसके कैप्शन में स्पेशल नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी लाइव का इकलौता प्यार. आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन ‘माखन’ को नहीं भूले. आपने प्यार को थामे रखा, भले ही यादों को थाम नहीं सके. मैं दोनों को थामे रहूंगी. मैं हमारे साथ बिताए सभी पलों को संजो कर रखूंगी. मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी. मैं आपके चुटकुले याद रखूंगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊंगी.’
यह भी पढ़ें: कैमरों के सामने बिगड़ा Anushka Sharma का मूड़, एक्ट्रेस के तीखे इशारे हुए वायरल, VIDEO
इमोशनल पोस्ट किया शेयर
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं आपकी दयालुता और आपकी रोशनी को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी. मैं आपकी कहानियां याद रखूंगी और दुनिया को सुनाऊंगी. मैं आपका प्यार थामे रहूंगी, आपने मुझे सबसे शुद्ध, सबसे निःशर्त प्यार सिखाया. मैं आपको थामे रहूंगी. आज मैंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि तुम कहां गए. मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैं आपसे प्यार करती हूं, दादाजी.’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन भी करोड़ों में की कमाई, जानें अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म
अनीत पड्डा के फैंस इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. वहीं करण जौहर ने भी अनीत पड्डा की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है. साथ ही उन्हें हर कोई इमोशनल सपोर्ट दे रहा है. बता दें अनीत पड्डा पिछले साल आई ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में छा गई हैं. वहीं एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म भी मोहित सूरी के साथ ही करने जा रही हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अहान पांडे नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines