Saiyaara के लिए Aneet Padda ही क्यों? Mohit Suri ने एक्ट्रेस को कास्ट करने पर क्या कहा?

अहान और अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

Aneet Padda

Aneet Padda को क्यों कास्ट किया? image credit- instagram

Mohit Suri On Casting Aneet Padda In Saiyaara: मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है और फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है और जल्द ही ये 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म में अनीत पड्डा को ही क्यों कास्ट किया? आइए जानते हैं…

क्या बोले मोहित सूरी?

मोहित सूरी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात की। इस दौरान बात करते हुए मोहित ने अनीत की कास्ट पर भी बात की। मोहित ने कहा कि फिल्म के लिए मुझे एक ऐसे इंसान की जरूरत थी, जो रियल लगे। उन्होंने कहा कि अनीत को ढूंढने में चार से पांच महीने का समय लगा। मैं किसी ऐसी लड़की को कास्ट करना चाहता था, जो 20 से 22 साल की उम्र की हो और उसने अपने चेहरे और बॉडी पर कोई कॉस्मेटिक बदलाव ना करवाया हो।

कमाल की एक्ट्रेस हैं अनीत

मोहित ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी बड़ी जरूरत होगी। उन्होंने आगे कहा कि अनीत सच में एक कमाल की एक्ट्रेस हैं। वो अमृतसर की एक पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक मीडिल क्लास फैमिली से हैं। इस रोल में वो बिल्कुल फिट बैठती हैं। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और जमकर नोट छापे। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म के खाते में दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये आए हैं। दो दिन में ही फिल्म ने 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। आज फिल्म का पहला संडे है और पहले रविवार को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।

संडे को मोटी कमाई कर सकती है फिल्म?

‘सैयारा’ के दो दिन के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स और फैंस ने उम्मीद लगाई है कि फिल्म संडे को बड़ा धमाका कर सकती है और कोई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म पहले संडे को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ