Saiyaara Box Office Collection Day 13 update: बॉक्स ऑफिस पर 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म Saiyaara ने भले ही 13 दिन तक कलेक्शन के नए आयाम स्थापित किए हों, लेकिन 13वें कलेक्शन में तगड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। 13वें दिन अब तक Saiyaara केवल साढ़े 7 करोड़ ही कमा पाई है। इसे मिलाकर भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 273 करोड़ के पार हो गया है।
जबरदस्त कमाई के बावजूद सैयारा अभी तक विकी कौशल की फिल्म छावा से काफी दूर है। इस साल रिलीज फिल्मों में सैयारा दूसरे नंबर पर है।
‘महावतार नरसिम्हा’ से कड़ी टक्कर
सैयारा के पिछले 12 तक के कलेक्शन पर नजर दौड़ाई जाए तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘महावतार नरसिम्हा’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹9.25 करोड़ कमाए और मंगलवार को थोड़ी बढ़त दर्ज की।
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और बड़े सितारों वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अनीत पड्डा और अहान पांडे अभिनीत इस फिल्म ने सलमान खान की ‘सिकंदर’, आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी मल्टी-स्टारर फ्रैंचाइज़ी के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ा।
यह भी पढ़ें: 266 करोड़ कमाकर भी इस फिल्म से 100 करोड़ पीछे है ‘सैयारा’, 2 दिन दिखा गजब संयोग
सैयारा का डे बॉय डे का कलेक्शन देखें
सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये कमाए। पहले वीकंड पर दूसरे दिन शनिवार को 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवे दिन 25 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। छठे दिन 21.5 करोड़ खाते में आए वहीं सातवें दिन 19 करोड़ कमाए, आठवें दिन फिल्म सैयारा ने 18 करोड़ का कलेक्शन किया।
9वें दिन दूसरे वीकंड पर साढ़े 26 करोड़ और रविवार को 10वें दिन 30 करोड़ की बंपर कमाई की। 11वें दिन सवा करोड़ और 12वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया। 13वें दिन केवल सवा 7 करोड़ कमाए हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, शाहरुख-रणबीर की फिल्मों को पीछे छोड़ा
क्या सैयारा को सन ऑफ सरदार 2 से टक्कर मिलेगी?
एक अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज के बाद सैयारा कम कमाई पर असर पड़ना तय है। पहले भी इसके चलते सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज टल चुकी है, लेकिन अब चीजें बदल सकती हैं। हालांकि सन ऑफ सरदार 2 भी रिलीज डे पर अच्छे नंबर हासिल कर सकती है। वीकंड पर जरूर इस फिल्म को युवा प्रेम कहानी सैयारा से चुनौती मिलने वाली है।
2012 में पहली सन ऑफ सरदार को शाहरुख खान अभिनीत जब तक है जान से चुनौती मिली, लेकिन फिर भी अजय देवगन की फिल्म दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: Saiyaara का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, Hari Hara Veera Mallu का 5वें दिन निकला दम
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines