Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। अब सोमवार और मंगलवार को भी इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘सैयारा’ का जिस तरह का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है, उसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिखाई दे रहा है।
‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बतौर डेब्यू अहान पांडे ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिखाया है। आमतौर पर वीक डेज में कलेक्शन में कमी देखी जाती है लेकिन ‘सैयारा’ के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।
वीकेंड में किया था मोटा कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने वीकेंड पर भी अपनी कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया था। फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 26 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांच दिनों में ‘सैयारा’ का टोटल कलेक्शन 132.25 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shaan R Grover? जिन्होंने Saiyaara में Aneet Padda को दिया ‘प्यार में धोखा’
नाइट शोज में दर्शकों की भीड़
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ के नाइट शो लगभग हाउसफुल जा रहे हैं। जहां सुबह के शो के लिए 29.90% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, वहीं दोपहर के शोज में 52.31% और शाम के शोज में 56.96% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। रात के शोज के लिए 71.94% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines