हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की बहन रीत? 'धुरंधर 2' पर दिए बयान को लेकर हुईं बुरी तरह ट्रोल

Aneet Padda Sister Reet Padda Dhurandhar 2 Controversy: ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस की बहन ने ‘धुरंधर 2’ पर विवादित बयान दिया है, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं रीत पड्डा कौन हैं?

विज्ञापन
अनीत पड्डा की बहन रीत चर्चाओं में आईं

Aneet Padda Sister Reet Padda Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. ऑडियंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हर कोई फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहा है. वहीं इसी बीच ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है कि वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. रीत पड्डा के बयान पर इतना विवाद गहरा गया कि लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिर रीत पड्डा क्या करती हैं? चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्यों विवादों में आईं रीत पड्डा?

दरअसल अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ‘धुरंधर 2’ की जमकर आलोचना की. रीत ने इसके साथ-साथ फिलिस्तीन में छिड़ी वॉर पर रिएक्शन ना देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा. इसके साथ ही रीत पड्डा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी तंज कसा. अब रीत पड्डा सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली ने सरेआम लुटाया प्यार, RCB की पहली जीत पर दी फ्लाइंग KISS

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ पर रीत पड्डा का बयान

‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने एक यूजर के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा, ”धुरंधर’ सच में एक सरकार-समर्थक नैरेटिव पेश करती नजर आती है, जहां राजनीतिक भाषणों के जरिए नोटबंदी जैसी ‘छोटी परेशानी’ को सही ठहराने की कोशिश होती है. इसे प्रोपेगैंडा कहें? हां. इससे इनकार करें? बिल्कुल नहीं. हालांकि, हो सकता है प्रोपेगैंडा की आपकी परिभाषा कुछ और हो- कौन जाने?’

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की Bhooth Bangla हुई पोस्टपोन, क्या 30 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर? जानें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर भी कसा तंज

रीत पड्डा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी एक प्रोपेगैंडा फिल्म बताया. इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने Oscars 2026 में ‘फिलिस्तीन के खिलाफ कथित अवैध युद्ध’ पर खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रखी, जबकि उनके को-प्रेजेंटर जेवियर बार्डेम ने बेझिझक फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठाई थी. अब रीत पड्डा का ये विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें इस बात को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं.

कौन हैं रीत पड्डा?

वहीं रीत पड्डा के इंस्टाग्राम पर 6.7K फॉलोअर्स हैं और वो फ्रांस मे रहती हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस की बहन Ayolab में कस्टमर सक्सेस मैनेजर हैं. जब रीत के बयानों पर विवाद होने लगा तो उन्होंने अपने पब्लिक अकाउंट को प्राइवेट कर दिया. वहीं दूसरी ओर रीत पड्डा की बहन अनीत पड्डा का अभी तक इस विवाद पर कोई बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola