दिलीप साहब के लिए कुछ इस तरह प्यार भरे नोट्स छुपाती थीं सायरा, वैलेंटाइन डे पर शेयर किए खत से जुड़े किस्से

Valentine Day Special: वैलेंटइन डे के खास मौके पर सायरा बानो ने बताया कि किस तरह वो एक दूसरे को नोट्स और खत देकर स्पेशल फील करवाते थे।

saira banu and dilip kumar

saira banu and dilip kumar

विज्ञापन

‘वैलेंटाइन डे’ के खास मौके पर भी उन्होंने अपने साहब को खास अंदाज में याद किया है। उन्होंने एक बातचीत में बताया कि वो किस तरह दिलीप कुमार के साथ नोट और लेटर्स एक्सचेंज कर के अपनी दिल का हाल बताया करते थे।

विज्ञापन

ओल्ड रोमांस की खासियत बताती नजर आईं सायरा

सायरा ने बताया कि ओल्ड रोमांस की अलग ही बात होती है। अब लोग फोन पर लव नोट्स या मैसेजेस भेजते हैं, लेकिन एक समय था जब लोग अपने महबूब के टेलिग्राम के इंतजार में रहते थे।

उस समय मोबाइल नहीं हुआ करता था। शूटिंग पर कभी ही टेलिफोन काम किया करता था। अपने पार्टनर की आवाज सुने हुए 20 दिन या फिर महीनों बीत जाते थे।

विज्ञापन

दिलीप के फोल्डेड शर्ट और बैग्स में नोट्स छुपाती थी सायरा

विज्ञापन

वेटरेन एक्ट्रेस ने बताया कि दीलिप साहब जब शूटिंग के लिए ट्रैवल करते थे वो उनके फोल्डेड शर्ट्स और बेग्स में नोट्स छुपाया करती थीं। सायरा ऐसा इसलिए करती थीं ताकि दीलिप कुमार हर एक दिन सायरा का प्यार भरा नोट हर एक दिन मिलता रहे।

विज्ञापन

एअर होस्टेस के जरिए नोट एक्सचेंज करते थे सायरा दीलिप

अपनी प्यार भरी किस्सों का जिक्र करते हुए सायरा ने बताया जब भी दोनों साथ ट्रैवल करते थे और कभी ऐसा होता कि कि उन्हें किसी और के पास जाकर बैठना पड़ता तो हम एक दूसरे से एयर होस्टेस के जरिए नोट्स एक्सचेंज कर के बातें करते थे

सायरा नोट में लिखा करती थी ‘क्या आपको नहीं लगता कि मैं बहुत देर से अकेले बैठी हूं। ‘क्या आप प्लीज वापस आएंगे।’

विज्ञापन

प्यार भड़े लेटर का मतलब समझने के लिए सीखी उर्दू

सायरा बानो ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें उर्दू नहीं आती थी और जब भी दिलीप साहब उर्दू में लेटर लिखते थे तो उन्हें पढ़ने में दिक्कत होती थी जिसकी वजह से साहब उन्हें चिढ़ाते थे। यहीं कारण था कि सायरा ने ये भाषा सीखी।

विज्ञापन

कई बार जब लंबे समय के लिए वो या दिलीप साहब बाहर जाते थे तो एक दूसरे के लिए सिरहाने के पास प्यार भरा खत रख के जाते थे ताकि जब याद आए तो उसे पढ़ कर अच्छा महसूस कर सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ