Saira Banu Health Update: मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो एक बार फिर से अपनी तबियत के कारण चर्चा में आ गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस को हाल ही में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब फिर से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही सायरा की खराब तबियत की खबर सामने आई, तो उनके फैंस चिंता में आ गए। आइए जानते हैं कि अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?
सायरा को क्या हुआ?
सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सायरा बानो की पिंडली में दो थक्के (खून जाम होना) बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2024 अक्टूबर के महीने में सायरा को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब निमोनिया के बाद सायरा को पिंडली में दो थक्के की शिकायत का सामना करना पड़ रहा है।
क्या चल फिर नहीं पा रही सायरा?
हालांकि अगर उनके चलने-फिरने की बात करें तो अभी वो चल-फिर सकती हैं, लेकिन किसी भी काम को करने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि साल 2021 में पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया था पोस्ट
सायरा की खराब तबियत के बारे में सुनकर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सायरा ने अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट अपने पति के साथ दिवाली के मौके पर ही शेयर किया था। जी हां, इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा था। बता दें कि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है और ऐसा बस रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘ट्रोलर्स को तंज करतीं एक्ट्रेस कौन? Vivian Dsena के जिक्र पर जिनका वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines