Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लेकर आज एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर के चोटिल होने बाद अचानक उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी सर्जरी की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। जैसे ही ये जानकारी मिली की एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट हैं सभी फैंस टेंशन में आ गए और एक्टर को लेकर चिंता जताने लगे। लेकिन अब सैफ अली खान को लेकर बड़ी जानकारी आई है। सर्जरी के बाद उनकी तबियत कैसी है अब ये पता चल गया है। खुद एक्टर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘गालियां खाकर थके नहीं’, Sana Javed और Shoaib Malik की नई फोटो देख भड़के लोग
सैफ ने खुद सुनाया अपना हाल
सैफ अली खान ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल से अपनी ट्राइसेप सर्जरी की खबर को कंफर्म किया। साथ ही ये भी रिवील किया कि उन्हें ये चोट कब और कैसे आई थी। एक्टर ने खुलासा करते हुए कहा, ये इंजरी और उसके बाद हुई ये सर्जरी जो हम करते हैं उसका एक हिस्सा है। इसके बाद एक्टर ने आभार जताते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि मैं इतने अमेजिंग सर्जिकल हाथों में था और मैं अपने सभी वेल विशर्स को उनके प्यार और कंसर्न के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं।
पुरानी चोट की वजह से हुई सर्जरी
सैफ अली खान को अब अपने घुटने और ट्राइसेप की सर्जरी किसी पुरानी चोट की वजह से करवानी पड़ी है। दरअसल, अपनी फिल्मों के एक्शन सीन्स को करते हुए उन्हें काफी प्रॉब्लम हो रही थी। वहीं, कहा जा रहा है कि सर्जरी के बाद अब उनकी तबियत ठीक है और अब वो आराम कर रहे हैं और जल्द ही रिकवर हो जाएंगे। बता दें, कुछ समय पहले ही ऐसा सुनने में आया था कि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग करते हुए एक्टर घुटने और कंधे जख्मी कर बैठे थे। अब अपनी पुरानी चोट की वजह से ही उन्हें सर्जरी करवाने की नौबत आ गई है।
फैंस कर रहे रिकवरी की दुआ
अब फैंस एक्टर को लेकर दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ही रिकवर होकर अपने परिवार के साथ घर में मस्ती करते दिखाई देंगे। साथ ही फिर से अपनी वाइफ करीना कपूर खान के साथ घूमते हुए नज़र आएंगे। अक्सर एक्टर को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। लोगों को इस फैमिली में काफी दिसलचस्पी रहती है। कौन क्या पहन रहा है और कौन कहां आता-जाता है इस पर पैपराजी नज़रें बनाए रखते हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
57 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines