Saif Ali Khan के हमलावर का चेहरा रिवील, शरीफुल पर सच निकली पुलिस की थ्योरी

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा था, उसका चेहरा CCTV फुटेज से मैच हो गया है। साथ ही पुलिस को कई और सबूत मिल गए हैं।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan File Photo

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ये केस काफी चर्चा में बना हुआ है। हर रोज इस केस में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं और ये मामला उलझता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, अब इस मामले में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद ये गुत्थी सुलझ सकती है। दरअसल, अब खबर सामने आई है कि जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा था, अब उसका चेहरा CCTV फुटेज से मैच हो गया है। आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर का चेहरा उस शख्स से मैच हो चुका है, जो सैफ के घर में घुसा था।

CCTV फुटेज से मैच हुआ आरोपी का चेहरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत आए शरीफुल इस्लाम के चेहरे को सैफ के घर में घुसने वाले शख्स से मैच करने के लिए फेशियल रिकग्निशन टेस्ट करवाया था। दरअसल, ऐसे आरोप लग रहे थे कि CCTV में दिखने वाले शख्स का चेहरा शरीफुल से मेल नहीं खा रहा। ऐसे में अब एक सीनियर पुलिस ऑफिस ने इस बात की पुष्टि की है कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) से शुक्रवार को जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है और जो शख्स गैर-कानूनी तरीके से एक्टर के घर घुसा था, CCTV फुटेज के आधार पर वो दोनों एक ही शख्स हैं।

Advertisment

पुलिस को CCTV फुटेज के अलावा मिले कई और सबूत

ये इस केस में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है क्योंकि इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के फिंगरप्रिंट, घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट से मैच नहीं हुए थे। इसके बाद एक बड़ा विवाद छिड़ गया था। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि फेशियल रिकग्निशन टेस्ट के अलावा भी उनके पास CCTV फुटेज, फोन की लोकेशन, IPDR समेत कई ऐसे टेक्निकल एविडेंस मौजूद हैं जो साबित करते हैं कि घटना के वक्त आरोपी उस एरिया में मौजूद था।

विज्ञापन

6 बार सैफ पर चाकू से किया था वार

आपको बता दें, पिछले रविवार को ही मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब 5 महीने से मुंबई में रह रहा है। उसकी उम्र भी 31 साल बताई जा रही है। इस शख्स ने 6 बार सैफ अली खान पर चाकू से वार किया था। इसके बाद एक्टर खून से लथपथ हो गए थे और उनकी सर्जरी करवाई गई। फिलहाल सैफ ठीक हैं और मीडिया के सामने कई बार नजर भी आ चुके हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ