Saba Pataudi: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। जबसे सैफ अली खान पर हमला हुआ है, तबसे ही एक्टर सुर्खियों में हैं और हर रोज इस केस में कुछ ना कुछ नया भी सामने आता रहता है। सैफ अली खान पर हमले के दौरान ही एक्टर की बहन सबा के हाथ की उंगली में भी फ्रैक्चर हुआ था, जिसकी जानकारी सबा ने खुद फैंस के साथ शेयर की थी। इस बीच अब सबा ने अपनी फ्रैक्चर वाली उंगली का एक्स-रे शेयर किया है।
सबा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में सबा ने अपनी फ्रैक्चर वाली उंगली का एक्स-रे शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सबा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ए क्लीन ब्रेक। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा भी हो रही है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सबा ने जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर हुआ है।
Saba Pataudi
शेयर किया था सैफ का हेल्थ अपडेट
सबा ने ये पोस्ट तब शेयर की थी जब सैफ अली खान पर हमला केस को लेकर हर तरफ बातें हो रही थी। इस दौरान सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था और अपने भाई की हेल्थ के बारे में भी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसा था।
Saba Pataudi
सैफ पर हुआ था हमला
हालांकि, जब सैफ को इसके बारे में पता लगा तो एक्टर ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान खुद सैफ अली खान घायल हो गए। बदमाश ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया था और सैफ जख्मी हो गए थे। हालांकि, इसके बाद सैफ को अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी हुई। इसके बाद सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया और अब वो अपने घर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं।
सुरक्षा के बीच नजर आए सैफ
बता दें कि सैफ पर हुए इस हमले के बाद से उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जी हां, हाल ही में सैफ अली खान वाइफ करीना के साथ बाहर नजर आए थे और इस दौरान उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि घटना के बाद पटौदी परिवार सख्त हुआ और उन्होंने पैप्स से बच्चों की फोटोज ना लेने के लिए कहा है। मामले में पुलिस की जांच अभी भी चल रही है।
यह भी पढ़ें- Squid Game 3 की प्रीमियर डेट आउट, इस दिन होगा प्रीमियर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines