Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती रात हमला हुआ। बुधवार देर रात एक्टर के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा। इस दौरान सैफ अली खान ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो शख्स ने सैफ पर ही चाकू से हमला कर दिया।
सबा ने किया रिएक्ट
इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने रिएक्ट किया है और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। इस बीच अब सैफ अली की बहन सबा ने भी अपने भाई को लेकर चिंता जताई है। आइए जानते हैं कि सबा ने क्या कहा?
सबा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सबा ने सैफ के साथ बचपन की फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए सबा ने लिखा कि इस घटना से मैं बेहद हैरान हूं और सदमे में हूं। इसके बारे में सोच-सोचकर मुझे बहुत हैरानी हो रही है। हालांकि, इसके साथ ही भाईजान पर मुझे गर्व है।
Saba Pataudi
मैं जल्दी आऊंगी- सबा
सबा ने लिखा कि उन्होंने फैमिली का ध्यान रखा और इसके लिए वो खड़े रहे। अब्बा को भी उन पर गर्व होगा। मैं आपको मिस कर रही हूं, आप जल्दी से ठीक हो जाओ। मैं जल्दी ही आपसे मिलने आऊंगी। मेरी दुआएं और प्रार्थना आपके लिए, आप जल्दी ठीक हो जाओ। वहीं, सैफ के फैंस और चाहने वाले भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
करीना ने भी किया रिएक्ट
गौरतलब है कि इस मामले में अब सैफ की वाइफ करीना कपूर का भी रिएक्शन आ गया है। करीना ने भी यही कहा है कि वो भी इस घटना से बेहद हैरान हैं। साथ ही उन्होंने प्राइवेसी के लिए मीडिया और पैपराजी से अनुरोध भी किया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पहले भी मौत के दे चुके हैं मात, 18 साल पहले भी बन आई थी ‘नवाब’ की जान पर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines