हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं, इसे फिल्म इवेंट मत बनाओ', पैप्स पर भड़के Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: हाल ही में सैफ अली खान और जेह खान को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेता पैप्स से गुस्से से बात करते दिखें।

विज्ञापन
पैप्स से गुस्से से बात करते दिखें सैफ अली खान, फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अक्सर अपनी फैमिली के साथ स्पॉट किए जाते है। हाल ही सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वो पैप्स के साथ गुस्से से बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- कौन हैं Golden Globes 2024 को होस्ट करने वाले Jo Koy? जिन्होंने इवेंट के बीच में दिया विवादित बयान

विज्ञापन

एक सेकेंड भाई साहब, मैं कह रहा… – सैफ अली खान

दरअसल, हाल ही में सैफ अली खान को अपने बेटे जेह के साथ स्पॉट किया गया। बाप-बेटे दोनों फुटबॉल मैच के दौरान स्पॉट किए गए। इस दौरान जब सैफ वापस आ रहे थे, तो उन्होंने पैप्स को गुस्से से कहा कि ये एक सेकेंड भाई साहब, मैं कह रहा हूं कि बच्चे लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, आप इसे फिल्म इवेंट क्यों बना रहे हो। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये लोग बच्चे को भी नहीं छोड़ते। दूसरे यूजर ने लिखा कि सही बात है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बुरा लगता है, थोड़ी प्राइवेसी तो बनती है। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि ये क्या है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान अक्सर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यू ईयर के लिए स्विटजरलैंड गए थे सैफ और करीना

हाल ही में सैफ अली और करीना कपूर ने अपनी न्यू ईयर वेकेशन मनाई है। बता दें कि सैफ और करीना दोनों ही अपने बच्चों को लेकर बहुत सीरीयस रहते हैं। बताते चलें कि इस बार कपल ने स्विटजरलैंड में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। जब कपल वापस आया था, तो इन्हें बेहद सिंपल लुक में स्पॉट किया गया। इस दौरान के भी फोटोज और वीडियो खूब सामने आए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola