Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में पुलिस बेहद तेजी से जांच कर रही है। बीती रात एक्टर के घर में एक अज्ञात चोरी के मकसद से घुसा था। इस दौरान चोर को पकड़ने के लिए आए सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से वार कर दिया और एक्टर घायल हो गए।
ठीक हैं सैफ अली खान
हालांकि, सैफ का इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं। इस बीच कुछ सवाल हैं, जो ‘नवाब’ पर हुए हमले की गुत्थी को उलझा रहे हैं। हालांकि, अगर इनका जवाब मिल जाता है तो ये केस जल्दी ही सॉल्व हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वो कौन से सवाल हैं?
इन सवालों में उलझी ‘नवाब’ पर हुए अटैक की गुत्थी?
पहला सवाल
जिस शख्स ने सैफ पर हमला किया क्या वो एक्टर की मेड को पहले से जानता था? क्या एक्टर की हाउस हेल्प ने ही घर में घुसने में आरोपी की मदद की?
दूसरा सवाल
इतने पॉश इलाके में हाई सिक्योरिटी के बीच हमलावर कैसे सैफ के घर में घुस गया?
तीसरा सवाल
जब ये घटना घटी तो खूब शोर शराबा हुआ और इतने शोर-शराबे के बीच हमलावर इतनी आसानी से कैसे भाग गया?
चौथा सवाल
क्या सैफ अली खान की मेड रात में उन्हीं के घर पर रहती है या उसी दिन रुकी थी?
पांचवां सवाल
सैफ अली खान की मेड और हमलावर में किस बात को लेकर बहस हुई? मेड के सिर्फ हाथ में ही चोट क्यों लगी?
छठवां सवाल
अगर हमलावर ने सैफ अली खान को चाकू से मारा, तो मेड को कुछ क्यों नहीं किया? क्या सीधा सैफ ही टॉरगेट थे?
पुलिस कर रही जांच
ये तमाम सवाल हैं, जो इस मामले में जवाब चाहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मामले में पूरा शक सैफ की मेड पर जा रहा है। हालांकि, पुलिस केस की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि अब इस केस में क्या नया मोड़ आता है। हालांकि, हमलावर की पहचान हो चुकी है और उसकी पहली फोटो भी सामने आ गई है।
चोरी के मकसद से घुसा आरोपी
गौरतलब है कि बीती रात सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा था। इस दौरान सैफ अली खान पर आरोपी ने हमला कर दिया और वो घायल हो गए। हालांकि, अभिनेता ठीक हैं, लेकिन अभी अस्पताल में ही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही सैफ अली खान की सुरक्षा बढ़ाने की बात भी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को मिलेगी ‘हाई-लेवल’ सिक्योरिटी? इन स्टार्स के पास है X, Y+ सुरक्षा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines