Saif Ali Khan पर हमले के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी, CCTV, ग्रिल, सबसे पूछताछ के कड़े इंतजाम

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को उनके घर में ही हमला हुआ था। चोरी के इरादे से एक शख्स सैफ के घर में घुसा था, लेकिन जब सैफ ने रोकना चाहा तो शख्स ने सैफ पर ही हमला कर दिया।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर हर अपडेट पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है और केस में नए-नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं। सैफ अली खान पर हमला क्या हुआ कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही हिल गई। फैंस से लेकर फिल्मी सितारों ने सेलेब्स की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की। इस घटना के बाद अब सैफ की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

CCTV कैमरो की संख्या बढ़ाई गई

दरअसल, आज यानी 21 जनवरी को सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, इसके पहले एक्टर के घर की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। सैफ के अपार्टमेंट की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके लिए सैफ अली खान के अपार्टमेंट के बाहर CCTV कैमरो की संख्या को बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

सबसे होगी पूछताछ

इसके अलावा सैफ की सोसाइटी की सुरक्षा और सिक्योरिटी को और भी ज्यादा कर दिया गया है। एक्टर के सोसाइटी में अब रात के समय में सुरक्षा और भी टाइट रहेगी। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अब बिल्डिंग में आने जाने वाले हर एक शख्स के साथ पूरी पूछताछ की जाएगी और तभी अंदर जाने दिया जाएगा। सैफ और उनके परिवार के लिए अब उनके घर की बालकनी में स्टील की ग्रिल लगा दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

सैफ पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा था। जब सैफ को इसके बारे में पता लगा तो उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश ने सैफ पर हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए। हालांकि इसके बाद सैफ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस कर रही जांच

इसके बाद सैफ की सर्जरी हुई और अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हुआ है। मामले में आगे की जांच भी पुलिस कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में अब आगे क्या नया मोड़ आता है?

विज्ञापन

बंग्लादेश के नागरिक के तौर पर आरोपी की पहचान

बताते चलें कि सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस ने जिस आरोपी को अरेस्ट किया है उस शख्स की पहचान बंग्लादेश के नागरिक के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ