महज 39 साल के एक्टर का निधन, घर से मिला शव; मौत का कारण रिवील

Francisco San Martin Death: एक मशहूर एक्टर के निधन की शॉकिंग खबर मिली है। 39 साल के एक्टर का उनके घर से शव मिला है। पुलिस ने निधन के कारण का खुलासा किया है।

Francisco San Martin Death

Francisco San Martin File Photo

Francisco San Martin Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर मिली है। महज 39 साल के एक्टर के अचानक निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री को जोरदार झटका लगा है। एक बेहद काबिल एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहा। अब एक्टर के निधन की जानकारी मिली है तो फैंस भी अपने आंसू रोक नहीं पर रहे हैं। साथ ही एक्टर के को-स्टार्स भी इस वक्त बेहद भावुक हैं। ‘द डेज ऑफ अवर लाइव्स’ (The Days Of Our Lives) फेम एक्टर फ्रांसिस्को सैन मार्टिन (Francisco San Martin) ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

कैसे हुई एक्टर की मौत?

एक्टर फ्रांसिस्को सैन मार्टिन के निधन की पुष्टि भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 16 जनवरी को एक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली थी। उनका शव उनके घर से बरामद हुआ है। साथ ही एक्टर की मौत की वजह भी सामने आ गई है जो बेहद शॉकिंग है। बताया जा रहा है कि फ्रांसिस्को सैन मार्टिन ने आत्महत्या की है। लॉस एंजिल्स काउंटी कोरोनर के अफसर ने बताया है कि एक्टर फ्रांसिस्को सैन मार्टिन की मौत फांसी लगाने से हुई है। उन्होंने खुद को फांसी लगाकर खुद अपनी जान ले ली।

विज्ञापन

39 की उम्र में दे गए सदमा

अब इस खबर के बाहर आते ही हर तरफ मातम छा गया है। आपको बता दें, ‘द डेज ऑफ अवर लाइव्स’ में साल 2011 में एक्टर की एंट्री हुई थी। इस शो के अलावा, फ्रांसिस्को ‘जेन द वर्जिन’ (Jane the Virgin) में जीना रोड्रिग्ज (Gina Rodriguez) के साथ भी दिखाई दिए हैं। इस शो के तीसरे और चौथे सीजन में उन्होंने एक छोटा लेकिन जरूरी किरदार निभाया था। अब हॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है, सभी लोग एक्टर के निधन से दुख में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन

को-स्टार ने जताया दुख

एक्ट्रेस कैमिला बानस (Camila Banus) ने अब इंस्टाग्राम पर एक्टर के निधन पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘Pepe, मैं क्या कह सकती हूं लेकिन मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुम्हारी आत्मा को शांति मिले, मेरे दोस्त। तुम्हें बहुत बहुत बहुत प्यार करती हूं; काश मैंने तुम्हें और ज्यादा बताया होता।’ अब एक्ट्रेस का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ