हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Saif Ali Khan हमला मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी के बांग्लादेशी होने का मिला सबूत

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस केस में अब फिर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि सैफ पर हमला मामले में अब क्या नया खुलासा हुआ है?

विज्ञापन
Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस में पुलिस की जांच अभी भी चल रही है और मामले में नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। अब इस केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस को मिले सबूत

सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस केस में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के जिस आरोपी को अरेस्ट किया है, उसके बांग्लादेशी होने का सबूत मुंबई पुलिस को मिल गया है। इसके अलावा पुलिस को आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है, जो बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी ने 21 नवंबर 2019 को जारी किया था।

सैफ पर हुआ था हमला

16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा था। जब सैफ को इसका पता लगा तो उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश ने सैफ पर हमला कर दिया और कई चाकू मारे, जिसमें सैफ अली खान जख्मी हो गए। इसके बाद सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां पर सैफ की सर्जरी हुई। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक डॉक्टर की रेख-देख में रखा गया और अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack Case

पहले भी पकड़ा गया था एक शख्स

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान अब अपने घर में हैं और रिकवर कर रहे हैं। मामले में अभी भी पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस को अब आरोपी के बांग्लादेशी होने का सबूत भी मिल गया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले भी एक शख्स को अरेस्ट किया था, लेकिन पूछताछ में पता लगा कि जिस शख्स को पकड़ा गया है, उसका सैफ के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

इंडस्ट्री ने जताई चिंता

गौरतलब है कि सैफ अली खान पर हमला होने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने इस पर चिंता जाहिर की और मामले पर हर किसी ने अपना-अपना रिएक्शन भी दिया। वहीं, सैफ के अस्पताल से बाहर आने के बाद इस मामले में जांच पुलिस अधिकारी भी बदला गया। जब सैफ अस्पताल में थे तब करीना ने एक पोस्ट शेयर किया था और अकेला छोड़ने की अपील की थी। सैफ पर जब हमला हुआ तो उनके फैंस परेशान हो गए थे, लेकिन अब सैफ ठीक हैं, तो हर कोई टेंशन फ्री है।

Saif Ali Khan Knife Attack Case

विज्ञापन

सैफ की बढ़ी सुरक्षा

इतना ही नहीं बल्कि हमले के बाद सैफ की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और उन्हें दो कॉन्स्टेबल मुहैया कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सैफ को कोई खतरा नहीं है, लेकि फिर भी जब वो बाहर जाएंगे, तो उनकी सेफ्टी के लिए दो कॉन्स्टेबल उनके साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने जान से मारने की धमकी के बाद तोड़ी चुप्पी, पहला ऑडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola