Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है। इस केस को पुलिस जितना सुलझाने की कोशिश कर रही है ये उतना ही उलझता जा रहा है। आए दिन इसमें कुछ ना कुछ नया सुनने को मिल जाता है। अब फिर से केस में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जिस महिला की तलाश कर रही थी उसे मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट
दरअसल, सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस एक महिला की तलाश में छपरा गई। इसके अलावा पुलिस आरोपी शरीफुल से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में है। इस बीच अब पुलिस ने मामले में खुकुमनी शेख नाम की महिला को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इस महिला को नदिया के छपरा से अरेस्ट किया है।
खुकुमनी जहांगीर शेख के नाम सिम
जानकारी की मानें तो खुकुमनी जहांगीर शेख को लेकर कहा जा रहा है कि वो सैफ पर हुए हमले से जुड़ी हुई है। हालांकि, अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। बता दें कि पुलिस सैफ के हमलावर शरीफुल द्वारा यूज किए गए सिम कार्ड की जांच कर रही है और जांच में पता लगा कि आरोपी ने जिस सिम को यूज किया वो खुकुमनी और पिता जहांगीर शेख के नाम है।
सैफ की सुरक्षा बढ़ाई गई
गौरतलब है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान हाल ही में अपने घर से बाहर निकले थे। इस दौरान सैफ के साथ उनकी वाइफ करीना कपूर को भी देखा गया। हालांकि, सैफ सुरक्षा के बीच नजर आए थे। जी हां, हमले के बाद सैफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी सुरक्षा में दो पुलिस कांस्टेबल लगाए गए हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी भी देखे गए।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसा था। इस दौरान जब सैफ को पता लगा तो एक्टर ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की और इसी दौरान बदमाश ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सैफ घायल हो गए। इसके बाद सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, सर्जरी के बाद सैफ को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और अब वो रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि इस केस में अभी भी पुलिस की जांच चल रही है और मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Indian Idol 3 का विनर बना खूंखार विलेन, Paatal Lok 2 में इस एक्स Cop को पहचाना क्या?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines