Indian Idol 3 का विनर बना खूंखार विलेन, Paatal Lok 2 में इस एक्स Cop को पहचाना क्या?

Paatal Lok 2 villain Daniel aka Prashant Tamang: मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में एक खूंखार विलेन ने लोगों का ध्यान खींचा है। हर ओर इस विलेन की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये विलेन?

Prashant Tamang, Paatal Lok 2

Prashant Tamang, Paatal Lok 2

विज्ञापन

Paatal Lok 2 villain Daniel aka Prashant Tamang: मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन आ चुका है। कुछ लोगों ने सीरीज देख ली है और कुछ अभी देख रहे हैं। हालांक, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा होगा, लेकिन जिन लोगों ने ये सीरीज देख ली है उन्हें पता होगा कि सीरीज में एक खूंखार विलेन है, जो कभी सामने नहीं आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये विलेन कौन है और किसने इस कैरेक्टर को निभाया है, तो आइए जानते हैं…

कौन है ‘पाताल लोक 2’ का विलेन?

‘पाताल लोक 2’ के विलेन की बात करें तो सीरीज में इनका नाम डेनियल है और डेनियल के किरदार को प्रशांत तमांग ने निभाया है। प्रशांत तमांग कोई और नहीं बल्कि ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर रह चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि टीओआई कि एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत तमांग अपने परिवार की मदद के लिए एक कांस्टेबल के रूप में कोलकाता पुलिस की नौकरी भी कर चुके हैं। भले ही प्रशांत नौकरी करते थे, लेकिन सिंगिंग के लिए उनका क्रेज हमेशा से वैसा ही रहा। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और आज वो चर्चा में हैं।

विज्ञापन

क्यों चर्चा में हैं प्रशांत तमांग?

प्रशांत तमांग की बात करें तो प्रशांत तमांग हाल ही में आई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में स्‍नाइपर डेनियल लेचो का किरदार निभाया है। सीरीज में उनका किरदार बेहद कमाल का है और प्रशांत ने इसे बेहद शानदार तरीके से निभाया भी है। प्रशांत यानी डेनियल लेचो सीरीज के आखिर तक सस्पेंस बनाकर रखने में कामयाब हुए हैं और अब उनकी खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

क्या है पाताल लोक 2 की कहानी?

पाताल लोक के दूसरे सीजन की कहानी की बात करें तो इस सीजन में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है, जिसे सुलझाने के लिए हाथीराम चौधरी जी जान से जुटे होते हैं। हालांकि, इस दौरान हाथीराम को अपने सबसे अजीज को खोना भी पड़ता है, लेकिन हाथीराम चौधरी यानी जयदीप अहलावत पीछे नहीं हटते हैं और अंत तक जाते हैं और पूरे मामले को सुलझाते हैं। सीरीज का सस्पेंस और एक्शन बेहद कमाल है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ