Saif Ali Khan Knife Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पूरी इंडस्ट्री में चिंता के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही स्टार्स की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, अब सैफ पर हुए हमले के बाद ये सवाल बार-बार लोगों के दिमाग में आ रहा है कि क्या एक्टर को हाई लेवल सिक्योरिटी दी जाएगी। जाहिर-सी बात है कि इसके पहले भी कई स्टार्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है और उन पर X, Y और Z+ सुरक्षा है। आइए जानते हैं कि किन-किन स्टार्स के पास ये सिक्योरिटी है?
‘हाई लेवल सिक्योरिटी’
जबसे सैफ अली खान पर हमला हुआ है, तबसे ही उनकी सुरक्षा को लेकर फैंस और चाहने वालों में चिंता देखी जा रही है। साथ ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या अभिनेता को सरकारी सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, अभी तक केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को ‘हाई लेवल सिक्योरिटी’ मिलने की उम्मीद है।
किन स्टार्स के पास है ‘हाई लेवल सिक्योरिटी’
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आता है। सलमान खान के पास पहले से ही हाई लेवल सिक्योरिटी थी, लेकिन बीते साल बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मौत की धमकियां मिलने के बाद सलमान खान को वाई+ सुरक्षा दी गई थी।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का नाम भी आता है। जी हां, शाहरुख खान के पास भी हाई लेवल सिक्योरिटी है। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ करने के बाद कथित तौर पर एक्टर को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद वाई+ सुरक्षा दी गई थी।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में है। महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता अक्षय कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक्स+ सुरक्षा दी हुई है।
अनुपम खेर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के बाद एक्स+ सुरक्षा मिली थी। अभिनेता को साल 2022 में जान से मारने की धमकियां मिलीं थी, जिसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में आता है। साल 2020 में महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना के साथ टकराव के बाद मोदी सरकार द्वारा एक्ट्रेस को Y+ सुरक्षा दी गई थी।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हुए हमले पर बोलीं Mamta Kulkarni, सिक्योरिटी पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines