Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस केस से जुड़े हर एक अपडेट पर फैंस और सैफ के चाहने वालों की नजरें हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब सैफ खान की जान पर बन आई हो। जी हां, इसके पहले भी नवाब मौत को मात दे चुके हैं। आइए जानते हैं कि इसके पहले एक्टर के साथ क्या हुआ था?
2007 में क्या हुआ था?
दरअसल, मामला आज का नहीं बल्कि 18 साल पहले का है, जब सैफ अली खान के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उनकी जान पर बन आई थी। साल 2007 में कुछ ऐसा हुआ था कि सैफ को लेकर पूरा परिवार सदमे में आ गया था। जी हां, 2007 में सैफ अली खान को अचानक से अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
सैफ को क्या हुआ था?
बता दें कि साल 2007 में सैफ अली खान स्टारडस्ट अवॉर्ड्स के लिए रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान अचानक से सैफ के सीने में दर्द उठा और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल जाने के बाद जब डॉक्टर्स ने सैफ की ईसीजी की तो पता लगा कि सैफ को माइनर हार्ट अटैक आया था।
सोहा ने क्या कहा था?
इसके बाद सैफ को एक दिन के लिए डॉक्टर्स की निगरानी में रहना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस घटना से सैफ के फैंस और उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि इस पर सैफ की बहन सोहा का भी रिएक्शन सामने आया था।
सैफ के घर में घुसा चोर
उस दौरान उन्होंने बताया था कि लगातार काम करने की वजह से सैफ के साथ ऐसा हुआ है। हालांकि, हाल ही में हुई घटना से भी सैफ को लेकर फैंस और उनके चाहने वाले परेशान हैं, लेकिन अब सैफ ठीक हैं। गौरतलब है कि बीती रात सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुस गया था, जिसे पकड़ने के दौरान आरोपी ने सैफ पर हमला कर दिया।
CCTV फुटेज आया सामने
इस मामले में पुलिस बेहद तेजी से जांच कर रही है। सैफ के घर में घुसे शख्स की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। मामले में पुलिस का बयान भी आ चुका है। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में क्या नया मोड़ सामने आता है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमला, शक के घेरे में कौन? इन सवालों में उलझी ‘नवाब’ पर हुए अटैक की गुत्थी?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines