Saif Ali Khan Knife Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं और तमाम सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब किसी के पास नहीं है। कुल मिलाकर ये केस मकड़ी के जाल की तरह उलझा नजर आ रहा है। वहीं, अब इस केस में फॉरेंसिक एक्सपर्ट का जो बयान सामने आया है, उसने पूरे केस को ही घुमा दिया। आइए जानते हैं कि आखिर फॉरेंसिक टीम ने ऐसा क्या कहा है?
मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
दरअसल, फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फॉरेंसिक एक्सपर्ट दिनेश राव ने कहा कि लीलावती अस्पताल ने सैफ अली खान की जो मेडिकल रिपोर्ट जारी की है, उनमें जिन घावों के बारे बताया गया है, वो वैसे नहीं है, जो चाकू से बनते हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्सपर्ट राव ये भी कहा कि डॉ. भार्गवी पाटिल की साइन की गई रिपोर्ट में जिन चोटों का जिक्र किया गया है वो बिना धार वाले हथियार से लगती हैं।
हॉस्पिटल ने नहीं दिया रिएक्शन
बता दें कि एक्सपर्ट दिनेश राव के इन दावों पर अभी तक हॉस्पिटल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन राव के इन दावों ने इस केस को और भी उलझा दिया है। इतना ही नहीं बल्कि इस केस में मेडिक्लेम पर भी सवाल उठाए गए हैं। दरअसल, इस केस में सैफ का लाखों को क्लेम आसानी से पास हो गया है और ये बात किसी को आसानी से हजम नहीं हो रही है।
एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेट्स भी एक्टिव
रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस केस में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेट्स भी एक्टिव हो चुका है। इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आया है कि इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सैफ अली खान मामले में घेरने की कोशिश की जा रही है। एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेट्स का कहना है कि इस केस में बिना किसी जांच के हॉस्पिटल ने इतने कम टाइम में और आसानी से कैसे बिल का पास किया?
सैफ पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर हमला हुआ था। एक चोर चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा और जब सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने सैफ पर हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, अब सैफ ठीक हैं और घर आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह, नंदमुरी बालकृष्ण… सिनेमा जगत के सितारों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines