Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या बोले DCP? जानें एक्टर के घर में कैसे घुसा आरोपी?

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस वक्त अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर हैं। इस बीच अब सैफ पर हुए हमले पर डीसीपी का बयान आ गया है।

saif ali khan upcoming movies devara 2 jewel thief to go goa gone 2 lilavati hospital actor health update

Saif Ali Khan. File Photo

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस भी उन्हें लेकर टेंशन में हैं। बीती रात सैफ अली खान के घर में एक शख्स घुसा और हाथापाई के दौरान अज्ञात शख्स ने सैफ पर हमला कर दिया। इस दौरान एक्टर घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। हालांकि, सैफ अभी खतरे से बाहर हैं। इस बीच अब इस मामले में डीसीपी का बयान भी आ गया है। आइए जानते हैं कि इस मामले में अपडेट देते हुए डीसीपी का क्या कहना है?

डीसीपी ने क्या कहा?

सैफ अली खान पर हुए हमले का अपडेट देते हुए डीसीपी दीक्षित गेदाम का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी की पहचान हो चुकी है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Advertisment

कैसे घर में घुसा आरोपी?

इसके आगे उन्होंने कहा कि आरोपी इमारत की सीढ़ियों से ऊपर गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस की 10 टीम काम कर रही है और जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा सैफ अली खान के ऊपर हमला मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सैफ ने की पकड़ने की कोशिश

गौरतलब है कि बीती देर रात एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में घुस गया था। इस दौरान जैसे ही सैफ को पता लगा तो वो आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन शख्स के पास धारदार हथियार होता है और वो उससे सैफ पर हमला कर देता है। जानकारी की मानें तो करीब 6 बार सैफ पर वार किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन

लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं सैफ

घटना के बाद एक्टर को आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां पर उनकी सर्जरी सफल हुई। हालांकि, एक्टर अभी भी डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। इस मामले में सैफ की टीम ने भी ऑफिशियल बयान जारी करके बताया है कि सैफ अभी खतरे से बाहर हैं और सभी की दुआओं को लिए धन्यवाद।

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में अब पुलिस हर पहलू पर बेहद बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही सभी सैफ के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सैफ अली खान से पहले भी कई स्टार्स पर हमले हो चुके हैं। ऐसे में फैंस को भी अपने चहेते स्टार्स की चिंता होती है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ