सैफ अली खान हमला मामला: 1613 पन्नों की चार्जशीट में क्या, आखिर क्या हुआ था उस रात?

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। सैफ पर जनवरी में हमला हुआ था और इस हमले में सैफ जख्मी हो गए थे। आइए जानते हैं कि चार्जशीट में क्या-क्या है?

Saif Ali khan

Saif Ali khan

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामला अभी भी चर्चा में है। जी हां, अब पुलिस ने इस मामले में करीब 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में सैफ अली के अलावा उनकी वाइफ करीना कपूर का बयान भी है। सैफ अली खान पर जनवरी के महीने में हमला हुआ था और तभी से मामला सुर्खियों में रहा है। आइए जानते हैं कि इस चार्जशीट में क्या-क्या है?

1613 पन्नों की चार्जशीट में क्या?

सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने जो 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है उसकी बात करें तो चार्जशीट में करीना कपूर के बयान के अनुसार, वो 15 जनवरी की शाम करीब 7 बजे निजी काम के सिलसिले में रिया कपूर के घर गई थी। काम पूरा करने के बाद 16 जनवरी की रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर घर पहुंचीं और जब घर पहुंची तब तक सैफ और उनके बच्चे खाना खाकर सो गए थे।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

जेह के कमरे में घुसा हमलावर

इसके बाद करीना अपने बच्चों के कमरे में गई और देखा कि दोनों अपने केअर टेकर के साथ सो रहे थे। इसके बाद वो अपने कमरे में चली जाती हैं। इसके बाद करीब 2 बजे के करीब उनके छोटे बेटे जेह की केअर टेकर चिल्लाते हुए उनके कमरे में आती हैं और कहती है कि जेह बाबा के कमरे में कोई है। करीना ने जो बयान दिया उसमें कहा कि हमलावर ने जेह की केअर टेकर से पैसों की डिमांड की थी।

सैफ ने पूछा, क्या चाहिए?

फिर जब सैफ और करीना जेह के कमरे के पास जाते हैं, तो देखते हैं कि हमलावर हाथ में चाकू और हैक्स ब्लैड लेकर खड़ा हुआ था और केअर टेकर सिस्टर एलिमा जख्मी हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद जब सैफ ने हमलावर से पूछा कि कौन है और क्या चाहिए? और उसे पकड़ने के लिए उसके पास जाते हैं, तो दोनों के बीच हाथा-पाई होती है।

विज्ञापन

नौकरानी पर भी हमला

इस दौरान ही सैफ पर हमलावर वार कर देता है और नौकरानी पर भी हमला करता है। हालांकि, इसके बाद वो बच्चों को लेकर 12वीं मंजिल पर चली जाती हैं। सैफ खून से लथपथ 12वीं मंजिल पर आते हैं और चोर पर हमला करने के लिए कुछ खोजते हैं, लेकिन जब वो नीचे जाते हैं, तो हमलावर फरार हो चुका होता है। सैफ घायल थे और उन्हें इलाज की जरुरत थी।

सब छोड़ दो और हॉस्पिटल चलो- करीना

करीना ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने सैफ से कहा कि सब छोड़ दो और हॉस्पिटल चलो। फिर सब लिफ्ट से नीचे जाते हैं और उन्होंने अपने नौकर से रिक्शा लाने को कहा। इसके बाद ऑटो आता है और उनका नौकर हरि और बेटा तैमूर सैफ के साथ लीलावती अस्पताल जाते हैं। फिर उन्होंने अपनी बहन और मैनेजर को फोन किया और मदद मांगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ