Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही सैफ सुर्खियों में बने हुए हैं। इस केस में पुलिस अभी भी जांच कर रही है और जितना पुलिस इसको सुलझाने की कोशिश कर रही है, ये केस उतना ही उलझता जा रहा है। तमाम सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। इन्हीं सवालों में से एक सवाल ये भी है कि अगर सैफ को इतनी गंभीर चोटें लगी थी, तो भला को कैसे इतनी जल्दी फिट हो गए? इस पर अब डॉक्टर ने जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं कि डॉक्टर ने इस पर क्या कहा?
डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने दिया जवाब
दरअसल, सर्जरी के बाद जब सैफ हॉस्पिटल से अपने घर आए, तो इस दौरान सैफ फिट नजर आए। इसके बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम और कई और लोगों ने सैफ को लेकर सवाल किए कि अगर सैफ को गंभीर चोटें आई थी, तो फिर को कैसे इतने आराम से चल रहे हैं और इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गए? वहीं, अब इन सवालों पर बेंगलुरु के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।
कैसे ठीक हुए सैफ?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मां का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मां की रीढ़ की सर्जरी और पैर में फ्रैक्चर की सर्जरी के बाद वो एकदम नॉर्मल चल रही हैं। डॉक्टर का कहना है कि उनकी मां 78 साल की हैं और अगर वो इतनी जल्दी ठीक हो सकती हैं, तो फिर सैफ जैसे युवा भी इतनी ही तेजी से ठीक हो सकते हैं।
Saif Ali Khan Knife Attack Case
डॉक्टर ने क्या कहा?
डॉक्टर का कहना है कि सैफ अली खान को बस सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड का रिसाव और ड्यूरामेटर में चीरा आया था और उसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आजकल जिन मरीजों की दिल की बाईपास सर्जरी होती है, वो भी तीन से चार दिन में चलने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा डॉक्टर ने उन लोगों से अपील भी की है कि बिना जानकारी के सवाल ना उठाएं और पहले सही जानकारी लें और विशेषज्ञों से बात करें और सीखें।
सैफ पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर हमला हुआ था। एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में चोरी के इरादे से घुसा था, लेकिन जब सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने सैफ पर ही चाकू से हमला कर दिया और एक्टर घायल हो गए। हालांकि, इसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया और सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सैफ अब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हुए हमले की उलझ रही गुत्थी, उठने लगे ये सवाल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines