हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Saif Ali Khan पर हमले के बाद सुरक्षा में बदलाव, छोटे नवाब की सुरक्षा में कितने लोग?

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ना सिर्फ सैफ बल्कि उनके घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। हमले के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ पहली बार पब्लिकली नजर आए, लेकिन इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी देखे गए।

विज्ञापन
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। सैफ पर हमले के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, कई दिन ऑब्जरवेशन में रहने के बाद सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब हॉस्पिटल से आने के बाद सैफ अली खान पहली बार पब्लिकली नजर आए हैं। इस दौरान सैफ के साथ पुलिस सुरक्षा भी नजर आई। आइए जानते हैं कि हमले के बाद सैफ की सुरक्षा में क्या बदलाव किया गया है?

सुरक्षा के बीच सैफ अली खान

दरअसल, सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ और करीना दोनों नजर आ रहे हैं। करीना आगे चल रही हैं और उनके पीछे सैफ अली हैं। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ की बराबर में दो पुलिसकर्मी भी चल रहे हैं। इसके अलावा एक और शख्स पिंक कलर की शर्ट में सैफ के पीछे चल रहा है।

16 जनवरी की रात हुआ था हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर हमला हुआ था। दरअसल, एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसा था। कमाल की बात है कि शख्स ने कोई सामान नहीं चुराया और जब सैफ ने उसे रोकना चाहा तो बदमाश ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ घायल हो गए और इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

सैफ के घर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई

ट्रीटमेंट के बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वो अपने घर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, हमले के बाद सैफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एक्टर के घर में कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है और ग्रिल जाली भी लगाई गई है। इस मामले में हर रोज नए सवाल उठ रहे हैं और पुलिस जितना इस केस को सुलझाने की कोशिश कर रही है, ये मामले उतना ही उलझता जा रहा है।

पुलिस की जांच जारी

इस केस में जांच अधिकारी भी बदला जा चुका है और जो भी चीजें सामने आई हैं, उन पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि केस में क्या नया मोड़ आता है? और सच सामने आने में कितना टाइम और लगेगा?

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह, नंदमुरी बालकृष्ण… सिनेमा जगत के सितारों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें