Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Video: सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे जहांगीर अली खान के साथ बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ करीना की ओर बढ़ते हैं और उन्हें किस कर लेते हैं। किस करने के बाद खुद सैफ भी मुस्कुराने लगते हैं।
देखें वीडियो
ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में करीना कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक पैंट और लाल टोपी के साथ ग्रे हुडी पहनी थी। वह किसी से कॉल पर बात करने में व्यस्त थी। इसके बाद सैफ अली खान जेह को अपने कंधे पर उल्टा लेटाकर घर के अंदर जाते दिख रहे हैं।
वीडियो देखने से लगता है कि करीना किसी बात को लेकर सैफ को वापस बुला रही हैं, जिस पर वह उनके करीब गए और उनके होठों पर एक प्यारा सा किस कर दिया। फिर, जेह के साथ वे दोनों अपनी बिल्डिंग के अंदर गए। अब इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Storydek: सितारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ भारत का पहला पारिवारिक OTT प्लेटफॉर्म
इस साल रचाई थी शादी
आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल दो बच्चे के माता-पिता है। करीने ने पहले बेटे के रूप में तैमूर को जन्म दिया था। फिर दोनों ने जेह के रूप में दूसरे बेटे का स्वागत किया था। करीना और सैफ को अक्सर अपने बेटे के साथ देखा जाता है। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं।
करीना और सैफ का वर्कफ्रंट
करीना कपूर इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा करीना सुजॉय घोष की फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ (The Devotion of Suspect X) में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान ‘आदिपुरुष’ में प्रभास और कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। वह आखिरी बार विक्रम वेधा में नजर आए थे। हालांकि, दर्शकों से इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines