Saif Ali Khan Attacker Revelation: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। इसी के साथ ही आरोपी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस का दावा है कि आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने बयान में बताया कि वो बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था और कम वेट कैटेगरी में मुकाबला करता था। वो जिला स्तर और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी भाग ले चुका था। कुश्ती में अनुभव होने के कारण ही सैफ अली खान के भारी शरीर के बावजूद उसने एक्टर पर हमला किया।
बांग्लादेश का नागरिक होने का शख्स
आरोपी को लेकर पुलिस का दावा है कि वो बांग्लादेश का नागरिक है और भारत में अवैध तरीके से आया है। पुलिस ने ये भी दावा किया कि आरोपी ने चोरी के मकसद से ही सैफ के घर में एंट्री की और उन पर हमला कर दिया।
इस चूक की वजह से पकड़ा गया आरोपी!
पुलिस ने अब तक दिए बयान में ये भी बताया है कि आरोपी की लोकेशन को कैसे ट्रैक किया। दरअसल मुंबई पुलिस को सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी में एक अहम सुराग मिला, जो एक यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए सामने आया। ये ट्रांजेक्शन गूगल पे के माध्यम से मुंबई के वर्ली स्थित सेंचुरी मिल के पास एक स्टॉल पर परांठे और पानी की बोतल के लिए किया गया था। इस ट्रांजेक्शन ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद की और तीन दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पहले भी सैफ के घर जा चुका था
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
23 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines