Saif Ali Khan का हमलावर निकला पहलवान, खुद को बताया बांग्लादेश का नेशनल रेसलर!
Saif Ali Khan Attacker Revelation: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Written By Ankush jaiswal

Saif Ali Khan Attacker Revelation
Written By Ankush jaiswal

Saif Ali Khan Attacker Revelation
Saif Ali Khan Attacker Revelation: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। इसी के साथ ही आरोपी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस का दावा है कि आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने बयान में बताया कि वो बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था और कम वेट कैटेगरी में मुकाबला करता था। वो जिला स्तर और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी भाग ले चुका था। कुश्ती में अनुभव होने के कारण ही सैफ अली खान के भारी शरीर के बावजूद उसने एक्टर पर हमला किया।
आरोपी को लेकर पुलिस का दावा है कि वो बांग्लादेश का नागरिक है और भारत में अवैध तरीके से आया है। पुलिस ने ये भी दावा किया कि आरोपी ने चोरी के मकसद से ही सैफ के घर में एंट्री की और उन पर हमला कर दिया।
#WATCH | Saif Ali Khan Attack case | Mumbai: DCP Zone 9 Dixit Gedam says, “Prima facie the accused is a Bangladeshi and after entering India illegally he changed his name. He was using Vijay Das as his current name. He came to Mumbai 5-6 months ago. He stayed in Mumbai for a few… pic.twitter.com/r08nkk6ott
— ANI (@ANI) January 19, 2025
पुलिस ने अब तक दिए बयान में ये भी बताया है कि आरोपी की लोकेशन को कैसे ट्रैक किया। दरअसल मुंबई पुलिस को सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी में एक अहम सुराग मिला, जो एक यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए सामने आया। ये ट्रांजेक्शन गूगल पे के माध्यम से मुंबई के वर्ली स्थित सेंचुरी मिल के पास एक स्टॉल पर परांठे और पानी की बोतल के लिए किया गया था। इस ट्रांजेक्शन ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद की और तीन दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: