Saif Ali Khan Attacker First Picture: (Rahul Pandey) सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उन्हीं के घर में चोर ने घुसकर बीती रात करीब 2 बजे चाकू से हमला किया। एक्टर पर 6 बार वार किए गए जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और अब मुंबई के लीलावती अस्पताल में सक्सेसफुली सर्जरी हो चुकी है, अभिनेता की हालत बेहतर है। इसी बीच सैफ पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, वो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने
सैफ अली खान पर बीती रात उन्हीं के घर पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। सभी के दिमाग में ये प्रश्न है कि आखिर इतनी सिक्योरिटी के बाद भी घर में चोर कैसे घुस गया। वहीं अब चोर की पहली फोटो सामने आ गई है।
इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सीढ़ियों से चोर नीचे उतर रहा है। हाफ टी-शर्ट पहने और गले में कुछ लाल रंग का कपड़ा डाले ये चोर है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की रीढ़ की हड्डी में रह गया था चाकू का टुकड़ा, डॉक्टर का शॉकिंग खुलासा
घर में कहां छिपा था चोर
न्यूज 18 की अंग्रेजी साइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, चोर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह (जहांगीर) के कमरे में छिपा था। उसे सबसे पहले जेह की केयरटेकर ने देखा और देखते ही शोर मचा दिया। शोर को सुनकर घर के बाकी सदस्य भी जाग गए और बाहर आए तो अनजान इंसान को घर में देख हक्के-बक्के रह गए।
सैफ अली खान संग की हाथापाई
सैफ अली खान ने जैसे ही चोर को घर में देखा तो वो उसकी ओर बढ़े। खतरे को भाप चोर ने सैफ संग हाथापाई शुरू कर दी और एक्टर पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में वो बुरी तरह जख्मी हो गए और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सैफ की सर्जरी हुई है क्योंकि चोट उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी लगी थी। अच्छी खबर ये है कि हादसे में सैफ के दोनों बच्चे और वाइफ करीना सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शिल्पा के बाद ये कंटेस्टेंट होगा OUT, ताजा प्रीडिक्शन में नाम गायब
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines